इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। इब्राहिम हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह और बहन सारा अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इब्राहिम अपने परिवार के साथ गोवा वेकेशन से लौटे है। इब्राहिम के साथ पलक तिवारी भी स्पॉट हुईं। इब्राहिम और पलक दोनों साथ में नजर नहीं आए। इब्राहिम और पलक का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना हैं कि क्या दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे।
वीडियो में इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आए। अमृता पैपराजी को देखकर मुस्कुराने लगीं। वहीं, इब्राहिम भी व्हाइट कलर के ट्रैक पैंट में दिखाई दिए। पलक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी गोवा के लक्जरी होटल की फोटो शेयर की थी। पलक की स्टोरी देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों वेकेशन पर साथ में थे।
इब्राहिम जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू
इब्राहिम और पलक अक्सर पार्टी और डिनर डेट पर साथ में नजर आते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है। इब्राहिम जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर के पास दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। इब्राहिम सरजमीन और नादानियां में दिखाई देंगे। वहीं, पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। अपनी डेब्यू फिल्म से पलक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी क्योंकि वो एक मल्टी स्टार मूवी थी। पलक की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। पलक को फैंस बिजली गर्ल के नाम से जाने जाते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
