वेब सीरीज

Rise and Fall: शो के बाद धनश्री वर्मा संग बंद हुई अर्जुन बिजलानी की बातचीत, कहा, 'वही बॉन्ड था बस...'

Arjun Bijlani Talks About Dhanashree Verma: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और धनश्री वर्मा की 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) शो में काफी अच्छी दोस्ती थी। हालांकि अब अर्जुन ने खुलासा किया कि वे धनश्री संग कोई कान्टैक्ट में नहीं है और ना ही उनकी अब कोई बातचीत है एक दूजे से।

Image

Image Source: Instagram

Arjun Bijlani Talks About Dhanashree Verma: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के बीच पहचान बनाई। अर्जुन ने इसी साल अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ये शो अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहा था। सभी को हार की धूल चाटते हुए अर्जुन विनर के रूप में उभरे। इस शो के दौरान देखने को मिला था कि धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी एक दूजे के काफी अच्छी दोस्त बन गए थे। वक्त वक्त पर अर्जुन और धनश्री ने एक दूजे को सहारा दिया था। हालांकि अब इनका बॉन्ड शो के बाद खत्म हो चुका है।

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने बताया कि मैं धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ अब टच में बिल्कुल भी नहीं हूँ क्योंकि मेरे पास उनका नंबर नहीं। जो शो में आप लोगों ने देखा बस वही हमारे बीच बॉन्ड था। ऐसा नहीं है कि मैंने धनश्री से कान्टैक्ट करने की कोशिश नहीं की थी। वे जो भी कर रही है अब कर रही हैं। ऐसे में ये साफ हो गया है कि धनश्री ने दोस्त अर्जुन संग कोई ताल्लुक नहीं रखना चाह। शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान धनश्री ने अर्जुन के आगे खुलासा किया था कि उनकी और एक्स हसबैंड की अरेंज और लव मैरिज थी। वे हमेशा से युजवेंद्र चहल के लिए चिंतित रहेंगी अब भले ही उनका तलाक हो गया है। सिर्फ यही नहीं धनश्री ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने शादी के दो महीने बाद ही युजवेंद्र को धोखा देते हुए पकड़ा था। ऐसे तमाम खुलासे धनश्री ने शो के दौरान किये जो खूब सुर्खियों में रहे थे।

बता करें अर्जुन बिजलानी कि तो वे इस समय फैमली टाइम इन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ धनश्री वर्मा अपने म्यूजिक और डांस प्रोजेक्ट्स में बीजी है। शो 'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह, अरबाज पटेल, मनीषा रानी, किकू शारदा जैसे कई टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स नजर आए थे। ये शो 'बिग बॉस ओटीटी ' से भी ज्यादा फेमस हुआ। शो को अशनीर ग्रोवर जो पेशे से बिजनेसमैन हैं उन्होंने होस्ट किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article