वेब सीरीज

Rise and Fall: पवन सिंह को शो में नहीं मिल रही इज्जत, सिंगर ने जूनियर्स को पढ़ाया तमीज का पाठ

Rise and Fall Pawan Singh Fight: नया रीएलिटी शो ' राइज़ एंड फॉल' शुरू हो गया है। इस शो में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आ रहे हैं। शो का कान्सेप्ट भी काफी अनोखा है। इसे शुरू हुए 3 दिन हो गए हैं और शो में हंगामा भी शुरू हो गया है।

Image

Image Source: X FanPage

Rise and Fall Pawan Singh Fight: ओटीटी पर शुरू हुआ नया शो "राइज़ एण्ड फॉल" चर्चा में बना हुआ है। करीब 3 दिन पहले शुरू हुए इस मजेदार शो का कान्सेप्ट बिग बॉस की ही तरह है। इस पहले सीजन में इंडस्ट्री के 15 स्टार्स ने एंट्री ली है। जो अपने-अपने जॉनर के फेमस आर्टिस्ट हैं। पिछले तीन दिन से जिस सदस्य की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है भोजपुरी सिंगर पवन सिंह। पवन सिंह अपनी मौजूदगी से शो में चार-चाँद लगा रहे हैं। उनका खेलने का स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने घर के अंदर कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

अशनीर ग्रोवर( Ashneer Grover) का शो "राइज़ एण्ड फॉल" में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह( Pawan Singh) गुस्सा हो गए। सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है, कैसे पवन सिंह सबको डांट रहे हैं। दरअसल पवन सिंह( Pawan Singh) को घरवाले इग्नोर कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया। वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तुम पवन सिंह की वैल्यू नहीं जानते। पवन सिंह क्लिप में कह रहे हैं कि, " अगर तुम 30 मिनट चिल्लाओगे और मैं 30 सेकेंड भी चुप रहूँगा तो टीआरपी 30 सेकेंड की ही आएगी"। वह अपने जूनीयर्स से कह रहे हैं कि यह मेरा घमंड नहीं है, बल्कि मैंने ये अपनी मेहनत के दम पर कमाया है। पवन सिंह सभी को समझाते हुए नजर आ रहे हैं कि आप लोगों को सीनियर की वैल्यू करनी चाहिए।

एमएक्स प्लेयर पर आ रहे इस शो में पवन सिंह किकू शारदा, धनश्री वर्मा( Dhanshree Verma) , बाली, संगीता फोगाट( Sangeeta Phogat) , अर्जित तनेजा( Arjit Taneja) , कूबरा सैत , अरबाज पटेल, आकृति नेगी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। शो 6 सितंबर से शुरू हुआ है। इसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article