Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अश्वनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल की टीआरपी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कंटेस्टेंट्स के हिसाब से ये शो बिग बॉस 19 से लाख गुना बेहतर है। बात करें अगर शो के आईडिया कि तो ये भी बहुत यूनिक है। शो को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें इंडिविजुअल गेम प्ले ज्यादा जरूरी है। गुटबाजी करके आप सेफ तो हो जाएंगे लेकिन एक दिन आप सभी के निशाने पर भी आ ही जाएंगे। ऐसा ही कुछ हो रहा है अरबाज पटेल, धनाश्री वर्मा और आदित्य नारायण के साथ। आइए इस रिपोर्ट में आपको विस्तार से बताते है!
अरबाज पटेल के ग्रुप पर मंडराया खतरा
फर्स्ट डे से ही अरबाज पटेल साम दाम दंड भेद की नीति पर काम कर रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक है। लेकिन ये गुटबाजी धीरे-धीरे उनका खेल बिगाड़ रही है। लोगों का ये मानना है कि पेंटहाउस वाला ग्रुप फॉल से तो बचा सकता है लेकिन इससे वे जीत नहीं पाएंगे। अब आलम तो ये है कि अरबाज पटेल, धनाश्री वर्मा और आदित्य नारायण फॉल के चक्कर में पड़ गए है। हालिया एपिसोड में बेसमेंट की सदस्य आकृति नेगी, सचिन बाली और अर्जुन बिजलानी को ये तय करना था कि पेंटहाउस का अगला अल्टीमेटम रूलर कौन बनेगा। इन तीनों ने अरबाज, धनाश्री और अर्जुन के साथ खेला कर दिया और अल्टीमेटम रूलर की रेस से बाहर कर दिया। अब इन तीनों पर फॉल का खतरा मंडरा रहा है। इस टास्क के दौरान आकृति नेगी और अरबाज पटेल के बीच गंदी बहस हो जाती है। वहीं नयनदीप और धनाश्री आपस में ही भिड़ जाते हैं। नयनदीप की बातों से धनाश्री इतना दुखी होती है कि उनकी आंखों से आंसू निकलने लगते है। ये सीन देख लोगों को पवन सिंह की याद आ गई है। सभी ये कह रह है कि पवन सिंह अगर शो में होते तो धनाश्री को रोने नहीं देते।
पवन सिंह और धनाश्री वर्मा की जोड़ी
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और धनाश्री की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। शो में पवन सिंह हमेशा धनाश्री से फ्लर्ट करते रहते थे। धनाश्री की तारीफ में तो पवन सिंह ने कसीदे पढ़ दिए थे। दोनों का डांस भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। अब लोग ये चाहते हैं कि धनाश्री वर्मा और पवन सिंह एक साथ कोई म्यूजिक वीडियो करें। आपको पवन सिंह और धनाश्री की जोड़ी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
