Lock UPP2 Ram Kapoor Viral Video: नेटफ्लिक्स रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp 2) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अभी हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने पति से अलग होने की बात कही थी। इन सब के बीच अब शो का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) और कंटेस्टेंट वरुण यादव (Varun Yadav) नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राम कपूर की क्लास लगा दी। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'पत्नी ने किया सपोर्ट', साक्षी तंवर संग KISS कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले Ram Kapoor, 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर हुआ था विवाद
राम कपूर ने किया वरुण यादव को किस
एक्टर राम कपूर एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह राम कपूर का शो लॉक अप 2 से सामने आया एक नया वीडियो हैं। इस वीडियो में राम कपूर कंटेस्टेंट वरुण यादव को किस करते हुए दिखाई दिए। ये पूरा मामला तब हुआ, जब राम कपूर और वरुण यादव बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ गार्डन एरिया में बैठे अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान राम ने बताया कि उन्होंने 30 की उम्र में शादी की और बच्चे हुए। इस पर वरुण ने मजाक करते हुए कहा कि फिर 40 की उम्र में आपने चीटिंग भी की। वरुण की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इसी बीच राम कपूर ने अचानक वरुण का चेहरा पकड़ लिया और उन्हें मुंह पर किस कर दिया। इस दौरान वरुण यादव अनकंफर्टेबल नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock UPP 2: राम कपूर ने शादी में 'दगाबाजी' को ठहराया सही, आकांक्षा चमोला ने लगाई लताड़
ट्रोल हुए राम कपूर
एक्टर राम कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग राम कपूर की आलोचना करते दिखाई दिए। लोगों ने कहा ये पूरी तरह से गलत है। राम कपूर और वरुण यादव के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
