वेब सीरीज

Lock UPP 2: राम कपूर ने शादी में 'दगाबाजी' को ठहराया सही, आकांक्षा चमोला ने लगाई लताड़

Lock UPP 2 Akanskha Chamola Epic Reply To Ram Kapoor: 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने शादी में दगाबाजी को सही ठहराने की कोशिश की। लेकिन इस बात पर आकांक्षा चमोला ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को दिया करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Akanskha Chamola Epic Reply To Ram Kapoor: 'लॉकअप 2' ने नेटफ्लिक्स पर धूम मचानी शुरू कर दी है। एकता कपूर के 'नेटफ्लिक्स 2' में 14 सितारे एक छत के नीचे आए हैं। हर कोई अपनी-अपनी ओर से लाइमलाइट लूटने की कोशिश कर रहा है। 'लॉकअप 2' के तीसरे एपिसोड में काफी कुछ हुआ। जहां सुनीता आहूजा, आकांक्षा चौधरी का सीक्रेट सबके सामने बताकर सुरक्षित हो गईं। वहीं दूसरी ओर राम कपूर (Ram Kapoor) ने सरेआम शादी में दगाबाजी को सही ठहराने की कोशिश की। हालांकि इस चीज पर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने राम कपूर को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

    'लॉकअप 2' में खाने की टेबल पर बात करते हुए राम कपूर (Ram Kapoor) ने शादी में 'दगाबाजी' को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि चीटिंग के बाद भी लोगों को अपनी शादी बचाने की कोशिश करनी चाहिए। राम कपूर ने इस बारे में कहा, "शादी एक मुश्किल सफर है। आपको अपनी शादी पर रोज काम करना पड़ेगा। लोग ऊंच-नीच से गुजरते हैं, अच्छे और बुरे दौर से भी शादी में गुजरते हैं। बुरे चरण में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते। अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते और अगर अपने परिवार, बच्चों के लिए बेस्ट चाहिए तो वक्त के साथ सबकुछ ठीक हो जाता है और कुछ भी डील ब्रेकर नहीं है। कभी-कभी गलती से हो जाता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला-हर्षद चोपड़ा को 5 कंटेस्टेंट्स ने दिया 'स्पाइनलेस' का टैग, सुबह सुबह मचा बवाल
    Lock UPP 2: राम कपूर को दिया आकांक्षा चमोला ने करारा जवाब

    Lock UPP 2: राम कपूर को दिया आकांक्षा चमोला ने करारा जवाब

      राम कपूर (Ram Kapoor) की इस बात पर आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने उन्हें करारा जवाब दिया। आकांक्षा चमोला ने कहा, "सर ये गलती से नहीं होता है। किसी से शारीरिक संबंध बनाना एक प्रक्रिया है। आप किसी के कपड़े उतारते हो, अपने कपड़े उतारते हो। इसे आप गलती नहीं कह सकते। ये ऐसा नहीं है कि किसी के ऊपर चाकू रखकर गलती से किसी को मार दिया।" बता दें कि इस मामले में दर्शकों ने भी राम कपूर को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article