वेब सीरीज

Game Changer Ott Right: करोड़ों में बिके राम चरण की फिल्म के ओटीटी राइट्स, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 1, 2024, 04:57 PM IST

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर इन दिनों अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स को काफी महंगे में बेच दिया है।

Image

Ram Charan (credit Pic: Instagram)

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर'(Game Changer) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में होगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। सिनेमालवर्स इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये ब्लॉक बस्टर फिल्म होगी। फिल्म के ओटीटी राइट्स को अमेजन प्राइम वीडियो पर बेच दिया गया। फिल्म के ओटीटी राइट्स काफी महंगे बिके है। आइए जानते हैं फिल्म के ओटीटी राइट्स कितने करोड़ में बिके है।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स को अमेजन प्राइम ने 105 करोड़ में खरीदा है। ये अमेजन प्राइम की सबसे महंगी डील में से एक है। 105 करोड़ रुपये सिर्फ साउथ भाषा के ओटीटी राइट्स के लिए है।

करोड़ों में बिके गेज चेंजर के ओटीटी राइट्स

दूसरी तरफ जी 5 ने फिल्म के हिंदी राइट्स खरीद लिया है। अगर अमेजन प्राइम दोनों भाषा के राइट्स खरीद लेता है तो ये रकम करीब 150 करोड़ रुपये हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। फिल्म में एस.जे. सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी, नासर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कियारा गेम चेंजर से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। ये एक बिग बजट फिल्म है। गेम चेंजर के अलावा एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article