वेब सीरीज

एक्शन से भरपूर रोमांच लेकर आ रहा है पोकेमॉन रन 1 और 2 मार्च 2025 को जियो वर्ल्ड गार्डन में

Pokemon Race: इसमें भाग लेने वाले लोग पोकेमॉन पर आधारित चीज़ों से भरपूर एक खास तरीके से डिज़ाइन किए गए रास्ते से गुज़रते हुए 2 कि.मी. या 5 कि.मी. की मज़ेदार दौड़ में से किसी एक को चुन सकते हैं।

Image

Pokemon Race

Pokemon Race: भारत में पोकेमॉन रन मुंबई 2025 जियो वर्ल्ड गार्डन, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बी.के.सी.) में शुरु होने जा रहा है, जिसमें सभी को पोकेमॉन के असली गेम में भाग लेने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। मुंबई वासियों को हेल्थ, दोस्ती और इंडस्ट्री के जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए, यह आयोजन सभी उम्र के लोगों के लिए एक यादगार दिन बनाने का वादा करता है।

इसमें भाग लेने वाले लोग पोकेमॉन पर आधारित चीज़ों से भरपूर एक खास तरीके से डिज़ाइन किए गए रास्ते से गुज़रते हुए 2 कि.मी. या 5 कि.मी. की मज़ेदार दौड़ में से किसी एक को चुन सकते हैं। भाग लेने वाले हर व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करवाने पर एक आधिकारिक रेस किट, टी-शर्ट और तोहफ़े मिलेंगे और इस दौड़ को पूरा करने पर फ़िनिशर का एक मेडल भी मिलेगा। यह सारे जश्न और उत्सव बी.के.सी. में मनाए जाएंगे, जिसमें 2 कि.मी. की मस्ती भरी दौड़ 1 मार्च 2025 को और 5 कि.मी. की मज़ेदार दौड़ 2 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी। गेट सुबह 5:00 बजे खुलेंगे, उसके बाद 6:30 बजे ज़ुम्बा सेशन होगा, और दौड़ का आयोजन सुबह 7:00 बजे होगा, जब इसे आधिकारिक ध्वज दिखाकर शुरू किया जाएगा। पोकेमॉन रन मुंबई 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं। लोग आधिकारिक पोकेमॉन वेबसाइट या बुक माइ शो के ज़रिए अपनी जगह पक्की कर सकते हैं, इसमें सीमित स्लॉट्स उपलब्ध हैं।

पोकेमॉन कार्निवल का जोश 27 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक जारी रहेगा, जहां भाग लेने वाले लोग दौड़ से पहले अपना रेस किट ले कर सकते हैं। आम जनता के लिए भी एक बहुत ही काम प्रवेश शुल्क पर यह आयोजन खुला है। यू टू कैन रन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पी. वेंकटरामन, इस आयोजन के सहयोगी ने कहा, "मज़ेदार और आपसी मेलजोल वाले आयोजनों के ज़रिए अच्छी सेहत को प्रोत्साहित करने के अपने लक्ष्य के मामले में पोकेमॉन रन बिल्कुल सही तरह से मेल खाती है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article