वेब सीरीज

Oscar 2026: ऑस्कर की रेस में 'होमबाउंड' ने टॉप 15 में बनाई जगह, सातवें आसमान पर पहुंची करण जौहर की खुशी

Oscar 2025 Homebound Shortlisted, Karan Johar Shares Post On It: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर 'होमबाउंड' ने ऑस्कर 2026 की रेस में अपनी जगह बना ली है। फिल्म टॉप 15 में शामिल हुई, जिससे करण जौहर की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- करण जौहर इंस्टाग्राम

Oscar 2025 Homebound Shortlisted, Karan Johar Shares Post On It: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर 'होमबाउंड' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'होमबाउंड' की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। खास बात तो यह है कि अब 'होमबाउंड' ने ऑस्कर 2026 की रेस में भी अपनी जबरदस्त जगह बना ली है। 'होमबाउंड' (Homebound) को ऑस्कर 2026 की लिस्ट में टॉप 15 में जगह मिली है। इस बात से 'होमबाउंड' की स्टार कास्ट की खुशी तो सातवें आसमान पर है ही। वहीं दूसरी ओर फिल्म मेकर करण जौहर की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। वह इस खास मौके पर भावुक भी नजर आए। करण जौहर ने 'होमबाउंड' के ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर एक पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

नीरज घेवान द्वारा निर्देशित 'होमबाउंड' (Homebound) ने कांस फिल्म फेस्टिवल सहित कई जाने-माने मंच पर पहले ही खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं अब फिल्म के ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट होना अपने आप में ही बड़ी बात है। ऐसे में करण जौहर ने भी फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, "मुझे पता नहीं है कि मैं कैसे बताऊं कि मैं कितना गर्व महसूस कर रहा हूं, उत्तेजित हूं और 'होमबाउंड' के सफर के साथ बेहद खुश हूं। धर्मा मूवी अपनी फिल्मोग्राफी में इस प्राउड और महत्वपूर्ण फिल्म को शामिल करके बेहद खुश है। नीरज घेवान हम सबके सपनों को यूं सच करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। कांस से लेकर ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने तक, ये बहुत ही खास सफर है। इस स्पेशल फिल्म की कास्ट, क्रू और पूरी टीम को मेरा ढेर सारा प्यार।"

आखिर क्या है 'होमबाउंड' की कहानी

ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर 'होमबाउंड' (Homebound) दो दोस्त मोहम्मद शोएब और चंदन कुमार की कहानी है। जो अपने गांव में सामाजिक भेदभाव को देख उससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। उनका सपना होता है कि वे पुलिस की परीक्षा पास करके एक सम्मानपूर्वक जिंदगी जी सकें। लेकिन जैसे-जैसे दोनों इस सफर में आगे बढ़ते हैं, उनकी दोस्ती और जिंदगी में काफी बदलाव आता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article