वेब सीरीज

Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद कब और कहां देख पाएंगे रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर, जानिए यहां

Mardaani 3 OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद इसे कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा, इस बात का खुलासा हो गया है। यह मूवी 8 हफ्तों के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Image

Pic Credit: Grab From You Tube

Mardaani 3 OTT Release: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने जारी किया है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स ने भी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' के ट्रेलर को देखकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। 'मर्दानी 3' का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैन्स इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हैं। यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। जैसा की अब सभी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद मेकर्स ऑनलाइन रिलीज करते हैं। ऐसे में रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की ओटीटी रिलीज भी तय हो चुकी है।

सामने आई 'मर्दानी 3' की ओटीटी रिलीज डेट

ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद नेटफ्लिक्स पर पेश किया जाएगा। भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस मूवी को मेकर्स आठ सप्ताह के बाद यानी 27 मार्च, 2026 के आस-पास नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। 'मर्दानी 3' को 27 फरवरी को रिलीज होना था लेकिन अब यह एक महीने पहले रिलीज हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएफसी ने 14 जनवरी को 'मर्दानी 3' को 16+ सर्टिफिकेट दिया है। यह 2 घंटे, 17 मिनट और 7 सेकंड लंबी होगी। 'मर्दानी 3' की कहानी 'द रेलवे मेन' के राइटर आयुष गुप्ता ने लिखी है।

अभिराज मीनावाला ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का निर्देशन किया है। इस मूवी में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी को वापसी करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। 'मर्दानी 3' को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article