वेब सीरीज

Marco OTT Release: थिएटर्स में अपने एक्शन से धमाका कर रही फिल्म इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, यहां जानें डेट!

Marco OTT Release: थिएटर में रिलीज के लगभग 45 दिन बाद एक्शन-थ्रिलर फिल्म मार्को अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली है। बड़े पर्दे पर रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों पर अपना अच्छा इम्प्रेशन छोड़ा है। हालांकि कई दर्शक फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यहां फिल्म के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नजर डालते हैं।

Image

Marco Movie OTT Release

Marco OTT Release: उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्को (Marco) ने 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर के बाद भी बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है। पुष्पा 2 और बेबी जॉन जैसी फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद, फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसकी सफलता के बाद, अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक लीडिंग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इसका मतलब है कि मार्को उम्मीद से पहले ही अपना ओटीटी डेब्यू कर सकती है। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा

When & Where to Watch Marco: कहां देखें फिल्म मार्को?

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म मार्को (Marco OTT Release), नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी। इसी के साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म 45 दिनों तक सिनेमाघरों में चलने के बाद अपना डिजिटल डेब्यू करेगी। इसका मतलब है कि उन्नी मुकुंदन स्टारर यह फिल्म जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी।

ओटीटी वर्जन होगा और भी लाजवाब

इसके अलावा, मार्को के ओटीटी वर्जन में मूवी का रन टाइम भी बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि थिएटर में फिल्म को रिलीज करने के लिए कई सीन्स को हटा दिए गए थे। उन्हें दोबारा फिल्म में जोड़ा जाएगा। फिल्म मार्को के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि इस तरह की खून खराबे और एक्शन वाली फिल्म अभी तक भारतीय सिनेमा में नहीं बनी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अभी तक फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article