वेब सीरीज

"किसी समुदाय के खिलाफ..." घूसखोर पंडत टाइटल पर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई

Manoj Bajpayee on Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने 2026 के ओरिजनल्स का ऐलान किया था, जिसमें से एक पर विवाद हो गया है। मनोज बाजपेयी स्टारर घूसखोर पंडत को लेकर एक खास समुदाय को आपत्ति है, जिस पर एक्टर ने सफाई जारी करते हुए बताया है कि वो मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

Image

Image Source: Netflix

Manoj Bajpayee on Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स ने कुछ दिनों पहले ही अपने एक ओरिजनल प्रोजेक्ट घूसखोर पंडत का ऐलान किया था, जिसे नीरज पांडे ने बनाया है और मनोज बाजपेयी इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के नाम पर बीते दिनों से इंटरनेट पर एक गुस्सा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। पहले तो नेटफ्लिक्स ने घूसखोर पंडत के टीजर को यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया और अब मनोज बाजपेयी ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को ये साफ किया है कि उनकी मंशा किसी को दुख पहुंचाने की नहीं थी।

मनोज बाजपेयी ने घूसखोर पंडत पर दी सफाई

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है और साफ किया है कि जिन-जिन लोगों को घूसखोर पंडत टाइटल से परेशानी हुई है, वो उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। मनोज बाजपेयी ने एक्स पर लिखा है, "आप चीज प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, अगर उससे किसी को परेशानी है और दुख है तो रुककर उसके बारे में सोचना चाहिए। जिन लोगों को घूसखोर पंडत से परेशानी हुई है, मैं उन्हें गंभीरता से लेता हूं। एक एक्टर के तौर पर जब मेरे पास ये कहानी आई तो मैं एक कैरेक्टर के लिए तैयार हुआ जिसमें कमियां हैं। फिल्म में इस कैरेक्टर की जर्नी है, जिसमें वो गलत से सही की ओर बढ़ता है। ये किसी एक खास समाज के लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास नहीं था। जितना मैंने नीरज पांडे के साथ काम किया है, वो अपने सब्जेक्ट को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। नीरज ने ये फैसला लिया है कि वो प्रोजेक्ट का प्रमोशनल मटीरियल सोशल मीडिया से डिलीट करेंगे।"

घूसखोर पंडत पर हो रही है राजनीति

जब से घूसखोर पंडत का मामला इंटरनेट पर छाया है, तब से लगातार इस पर राजनीति हो रही है। उत्तर प्रदेश की बड़ी नेता मायावती ने भी घूसखोर पंडत टाइटल पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस फिल्म को बैन किया जाना चाहिए। घूसखोर पंडत को लेकर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने अपने पैर पीछे लिए हैं लेकिन देखना दिलचस्प रहेगा कि वो इसे कैसे रिलीज और कब तक रिलीज करेंगे?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article