वेब सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो ने मैडॉक फिल्म्स से मिलाया हाथ, थामा समेत ये फिल्में होंगी रिलीज

Maddock films collaboration with Prime Video: मैडॉक फिल्म्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। परम सुंदरी, थामा समेत कई मूवीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी। हालांकि रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

Image

Pic Credit- Param Sundari/Thama movie

Maddock films collaboration with Prime Video: दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत मैडॉक की कई फिल्में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम के पास होंगे। कुछ देर पहले ही प्राइम वीडियो ने अपनी नई पोस्ट-थियेटर लाइसेंसिंग लिस्ट शेयर की है। इसमें मैडॉक की कई मूवीज के नाम शामिल है, जो कि साल 2025 से 2027 तक थिएटर्स में रिलीज होंगी।

ये फिल्में होंगी रिलीज

मैडॉक फिल्म्स की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्में जैसे कि थामा और बाकी मूवीज प्राइम पर थिएटर्स के बाद दस्तक देंगे। बता दें कि इससे पहले स्त्री और स्त्री 2 प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी भी प्राइम पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा बदलापुर 2 और शिद्दत 2 का नाम भी इसमें शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि मैडॉक फिल्म्स ने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर भूल चूक माफ और ओरिजिनल सीरीज जी करदा बनाई। बात करें अगर राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ की तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

दिनेश विजन ने कही ये बात

मैडॉक फिल्म्स के सीईओ दिनेश विजन ने प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी को लेकर कहा, 'हमारी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से लेकर पसंदीदा फ्रेंचाइजी तक, हमारा मकसद हमेशा ऐसी कहानियां बनाना रहा है जो दर्शकों को बार-बार देखने का मन करे। प्राइम वीडियो के साथ यह लंबे समय की साझेदारी हमारी कहानियों को दुनिया भर में पहुंचाने का एक कदम है। हम एक्साइटेड हैं कि ये फिल्में सिनेमाघरों के बाद प्राइम पर दस्तक देगी।' बताते चलें कि मैडॉक की कई ऐसी फिल्में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। इस लिस्ट में साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 का नाम शामिल है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article