वेब सीरीज

Lock UPP 2: इन चार कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, इस हफ्ते देखना पड़ेगा बाहर का रास्ता

Lock UPP 2 These 4 Contestants Nominated: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में इस सप्ताह चार कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इस लिस्ट में राम कपूर से लेकर सुनीता आहूजा तक शामिल हैं।

Image

'लॉकअप: सच या सजा', इन चार कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 These 4 Contestants Nominated: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप: सच या सजा' का हर एपिसोड अपने साथ ढेर सारा ड्रामा लेकर आ रहा है, जिसने दर्शकों को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से बीते सप्ताह श्रेष्टा अय्यर को घर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं इस हफ्ते एक साथ सभी कंटेस्टेंट्स पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन हाल ही में 'लॉकअप: सच या सजा' को लेकर अपडेट आया है कि शो के चार कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इन्हीं में से कोई एक इस हफ्ते घर जा सकता है। इस लिस्ट में राम कपूर से लेकर सुनीता आहूजा तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा, बाहर निकलने की पकड़ी जिद; बोलीं- मुझे गोविंदा मना कर रहा था...

    'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) को लेकर कई सोशल मीडिया हैंडल ने साझा किया कि इस हफ्ते कौन-कौन कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की जाल में फंसा है। 'बिग बॉस इंसाइडर' के पेज के मुताबिक, इस हफ्ते रियाज अली, वरुण यादव, राम कपूर और सुनीता आहूजा पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। जहां एक तरफ रियाज अली बीते सप्ताह भी नॉमिनेटेड थे। साथ ही उन्हें फराह खान, रितेश देशमुख और कंगना रनौत से ये सुनना पड़ा था कि वह शो में नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राम कपूर और सुनीता आहूजा ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन से ही जिद पकड़ ली थी कि उन्हें घर जाना है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'लड़कियों से रिश्ते रहे', Akanksha Chamola ने 'बाइसेक्सुअल' होने पर तोड़ी चुप्पी, Gaurav को पता है सच?
      Lock UPP 2: इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज

      Lock UPP 2: इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज

      राम कपूर और सुनीता आहूजा, दोनों का ही कहना है कि वे इस शो के लिए नहीं बने हैं। इससे इतर वरुण यादव की बात करें तो 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस सप्ताह बचता है और किसे घर का रास्ता देखना पड़ता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article