Sunita Ahuja On Patch Up with Krushna Abhishek-Kashmera Shah: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। सुनीता आहूजा ने हर बार अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुनीता आहूजा का बेबाकपन लोगों को खूब पसंद भी आता है। वहीं 'लॉकअप 2' में भी सुनीता आहूजा ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने 'लॉकअप: सच या सजा' में रहते हुए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को माफ करने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि कश्मीरा ने पैर में गिरकर, रो-रोकर माफी मांगी थी। सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बच्चों के बारे में भी बात की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढें: Lock UPP 2: जेल में एक-दूजे के करीब आ रहे हैं Harshad Chopda-Shivangi Joshi? इस कंटेस्टेंट ने पकड़ी चोरी

Sunita Ahuja ने कृष्णा-कश्मीरा को माफ करने पर तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा के एक कमेंट से हुआ विवाद
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में उनके एक कमेंट से विवाद हो गया था। सुनीता आहूजा ने कहा, "मैंने शो में कमेंट किया था कि जब तक बीवी की सुनेगा, तब तक अंखियों से गोली मारेगा। थर्ड पार्टी के चक्कर में आएगा तो घुटनों पर गोली खाएगा।" सुनीता ने बताया कि उन्होंने मेकर्स के कहने पर ये लाइन कही थी, लेकिन असल में उन्हें ही ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।
