वेब सीरीज

Lock UPP 2: एकता कपूर के शो से बाहर होंगी Govinda की पत्नी, एक-एक दिन काटना हुआ मुश्किल

Lock UPP 2 Sunita Ahuja To Take Exit: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' को लेकर खबर आ रही है कि सुनीता आहूजा शो से वॉलंटरी एग्जिट ले सकती हैं।

Image

'लॉकअप 2' से बाहर होंगी सुनीता आहूजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPp 2 Sunita Ahuja To Take Exit: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' के हर एपिसोड ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। इस सप्ताह 'लॉकअप 2' के कई कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। इस लिस्ट में माधुरी ग्रोवर, श्रेया कालरा, वरुण यादव, रियाज अली और राम कपूर शामिल हैं। लेकिन 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से सुनीता आहूजा जल्द ही बाहर हो सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शादी से पहले 'प्ले बॉय' थे राम कपूर, बोले- एकता कपूर ने गौतमी को चेतावनी दी थी कि...

    'लॉकअप: सच या सजा' (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) में सुनीता आहूजा का एक-एक दिन काटना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने चार्जशीट फाइल होने से पहले शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना से भी कहा था कि वह उन्हें इस सप्ताह सुरक्षित न करें। लेकिन शिल्पा शिंदे ने जानबूझकर सुनीता आहूजा को 'लॉकअप 2' में सुरक्षित किया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सुनीता आहूजा शो से वॉलंटरी एग्जिट ले सकती हैं। एकता कपूर के शो में रहना और यहां की चुनौतियों से गुजरना सुनीता आहूजा के लिए दिन पर दिन मुश्किल ही होता जा रहा है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला की शिल्पा शिंदे ने उड़ाई खिल्ली, बोलीं 'गौरव की वजह से ये...'
    Lock UPP 2 से वॉलटंरी एग्जिट लेंगी सुनीता आहूजा

    Lock UPP 2 से वॉलटंरी एग्जिट लेंगी सुनीता आहूजा

      'लॉकअप: सच या सजा' में फूट-फूटकर रोई थीं सुनीता आहूजा

      एकता कपूर के शो 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) के 5 जुलाई के एपिसोड में सुनीता आहूजा फूट-फूटकर रोई थीं। उन्होंने ये तक कहा था कि वह शो से जाना चाहती हैं। रितेश देशमुख ने भी उन्हें संभालने की कोशिश की थी, लेकिन सुनीता आहूजा ने उनसे भी रोते हुए कहा कि वह अपने बच्चों के पास वापस जाना चाहती हैं। सुनीता आहूजा ने शो में बताया था कि गोविंदा उन्हें बार-बार मना कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने पति की बात नहीं सुनी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article