वेब सीरीज

Lock UPP 2: धीरज धूपर को कंगना रनौत ने लिया आड़े हाथों, राम कपूर को लताड़ते हुए बोलीं- अपना फूहड़पन दिखाने...

Lock UPP 2 Kangana Ranaut Slams Contestants: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में कंगना रनौत की एंट्री होने वाली है। वह धीरज धूपर और राम कपूर को लताड़ती नजर आएंगी।

Image

'लॉकअप 2' कंगना रनौत ने लगाई राम कपूर को लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Kangana Ranaut Slams Contestants: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। हर कंटेस्टेंट यूं तो अपनी ओर से पुरजोर कोशिश कर आगे बढ़ना चाह रहा है। वहीं अब 'लॉकअप: सच या सजा' में जनता का फैसला सुनाने के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत की एंट्री होने वाली है, जो पहले 'लॉकअप' को होस्ट कर चुकी हैं। कंगना रनौत से जुड़ा 'लॉकअप: सच या सजा' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने धीरज धूपर और राम कपूर को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola से अलग होने की खबरों के बीच Gaurav Khanna को मिला बड़ा ऑफर

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 'लॉकअप: सच या सजा' में धीरज धूपर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "तुम खुद को शाहरुख खान समझते हो, लेकिन तुम में शाहरुख खान का एस भी नहीं है। तुम्हारे अंदर मुख्य किरदार की ऊर्जा ही नहीं है। साइड में, साइड में और सिर्फ साइडलाइन ही होते जा रहे हो।" कंगना रनौत ने राम कपूर को सबके सामने खरी-खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर तुम्हें गेम को गंभीरता से नहीं लेना था, आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हो तो आप यहां आए क्यों? अपनी ये फूहड़पन दिखाने के लिए?" कंगना रनौत की बात पर राम कपूर ने जवाब दिया, "जब वो वक्त आएगा तो मैं अपना सच यहां मौजूद सभी लोगों से ज्यादा बेहतर तरीके से अपनाउंगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: वरुण यादव को जबरदस्ती KISS करने पर ट्रोल हुए राम कपूर, यूजर्स ने लगा दी क्लास

      lock upp 2 (6)

      'लॉकअप 2' में राम कपूर को पड़ी लताड़

      लेकिन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने राम कपूर से आगे कहा, "अपने आपका बचाव मत करो, अगर तुम गेम में सुधरना चाहते हो।" बता दें कि "लॉकअप 2' में इस बार आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठा अय्यर के ऊपर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article