वेब सीरीज

Lock Upp 2: कंगना रनौत का पत्ता काट होस्ट बने फराह खान और रितेश देशमुख, इन सितारों को करेंगे जेल में कैद

Lock Upp 2 These Stars To Be Part Of Show: 'लॉक अप 2' में इस बार होस्ट तो बदला ही है, साथ ही कई सितारों के नाम भी अभी तक सामने आ चुके हैं।

Image

'लॉकअप 2' से जुड़े अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock Upp 2 These Stars To Be Part Of Show: डेली सोप क्वीन एकता कपूर का पॉपुलर शो 'लॉकअप' अपने दूसरे सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'लॉकअप' के पहले सीजन ने ओटीटी पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में मुनव्वर फारूकी ने जीत दर्ज की थी। वहीं 'लॉकअप' का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था। लेकिन इस बार 'लॉकअप 2' और भी दिलचस्प होने वाला है। शो के होस्ट तो बदल ही चुके हैं, साथ ही कंटेस्टेंट्स की तलाश भी मेकर्स ने जारी कर दी है। 'लॉकअप 2' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'लॉकअप' से जुड़ी तमाम अपडेट्स पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'प्रणित के शो बंद होने चाहिए'- '370 की बिरयानी' विवाद पर भड़कीं Rashami Desai, Malti Chahar ने भी कसा तंज

    फराह खान और रितेश देशमुख बने होस्ट

    एकता कपूर के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में इस बार धमाल मचने वाला है। इस शो को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे। इससे जुड़ा टीजर भी बीते दिन सामने आया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। बता दें कि फराह खान कई बार 'बिग बॉस' होस्ट कर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर रितेश देशमुख ने भी बिग बॉस मराठी को होस्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '370 रुपये की बिरयानी' विवाद के बीच Pranit More ने इंस्टाग्राम से लिया ब्रेक, गायब हुआ अकाउंट

      इन कंटेस्टेंट्स को किया गया अप्रोच

      'लॉकअप' (Lock Upp) के दूसरे सीजन के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गोविंता की पत्नी सुनीता आहूजा का है। खबरों की मानें तो वह इस सीजन की सबसे पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी हैं। वहीं दूसरी ओर प्रणित मोरे और मालती चाहर का नाम भी शो के लिए सामने आ चुका है। खबरों की मानें तो शो में राखी सावंत, शिव ठाकरे, सौंदर्या शेट्टी, आकांक्षा चमोला और रिद्धिमा पंडित जैसे सितारे भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

      धूम मचाने के लिए तैयार है 'लॉकअप 2'

      धूम मचाने के लिए तैयार है 'लॉकअप 2'

      इस दिन रिलीज होगा 'लॉकअप 2'

      बता दें कि एकता कपूर का 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) 27 जून से धूम मचाने के लिए तैयार है। ये शो नेटफ्लिक्स पर शनिवार से बुधवार तक प्रीमियर होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले सीजन की तरह ये शो लोगों का दिल जीत पाएगा या नहीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article