टीवी मसाला

'370 रुपये की बिरयानी' विवाद के बीच Pranit More ने इंस्टाग्राम से लिया ब्रेक, गायब हुआ अकाउंट

Pranit More Instagram: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि उनका इंस्टा अकाउंट अचानक से डिएक्टिवेट हो गया है।

Image

प्रणित मोरे का इंस्टा हुआ गायब (pic credit-instagram)

Pranit More Instagram: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों एक बड़े विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद 370 रुपये की बिरयानी को लेकर ऑडियंस में बैठे एक शख्स की टिप्पणी से शुरू हुआ था। हालांकि यह बयान प्रणित मोरे ने नहीं दिया था, लेकिन लोगों का कहना था कि उन्होंने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। बढ़ती ट्रोलिंग के बीच प्रणित ने माफी भी मांगी, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आया। अब खबर है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। (ये भी पढ़ें-Top 10 TV Gossips: प्रणित मोरे पर एल्विश यादव का तंज, KKK15से कटा विशाल आदित्य सिंह का पत्ता!)

pranit insta

प्रणित मोरे का इंस्टा हुआ गायब (pic credit-instagram)

प्रणित मोरे का इंस्टा हुआ गायब

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने कथित तौर पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। 10 जून को लोगों ने नोटिस किया कि उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। पूरा विवाद उनके एक कॉमेडी शो के वायरल वीडियो से शुरू हुआ। शो के दौरान ऑडियंस में मौजूद हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने अपनी डेट से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उसने बताया कि उसने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी और बदले में उससे कुछ उम्मीद रखी थी। उसके इस बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिलाओं के लिए गलत सोच वाला बताया। हालांकि ये विवादित बातें प्रनीत मोरे ने नहीं कही थीं, लेकिन लोगों का मानना था कि उन्होंने उस समय ऑडियंस के सदस्य की बातों का विरोध नहीं किया।

बिग बॉस में मचाया था धमाल

जानकारी के लिए बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने अपने बयान के लिए माफी मांगी और कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हटा दिए। बताते चलें कि स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे 'बिग बॉस 19' के सबसे चर्चित फाइनलिस्टों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर, सही के लिए आवाज उठाने और बेहतरीन खेल के दम पर ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया और तीसरा स्थान हासिल किया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article