Gauahar Khan Reaction After Kushal Tandon comment: टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों कुणाल खेमू के पॉपुलर शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। 'द अलायंस' में रहते हुए कुशाल टंडन ने सुर्खियां खूब बटोरीं। लेकिन बीते दिन उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह जैद दरबार से भद्दा मजाक करते नजर आए। दरअसल, जैद दरबार ने कुशाल टंडन से उनकी सिगरेट मांगी थी। इसपर तंज कसते हुए कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने कहा, 'तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।' कुशाल टंडन के कमेंट को जैद दरबार ने हंसकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की। यहां तक कि करारा जवाब न देने के लिए लोगों ने जैद दरबार को भी आड़े हाथों लिया। लेकिन अब इस विवाद के बीच गौहर खान का रिएक्शन आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: एकता कपूर के शो से बाहर होंगी Govinda की पत्नी, एक-एक दिन काटना हुआ मुश्किल

Gauahar Khan का कुशाल टंडन के कमेंट पर आया रिएक्शन
बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) और कुशाल टंडन एक-दूजे को डेट कर चुके हैं। दोनों की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 7' से शुरू हुई थी। लेकिन 10 महीने की डेटिंग के बाद गौहर खान और कुशाल टंडन ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली थीं। वहीं साल 2020 में गौहर खान ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जैद दरबार संग शादी की। गौहर खान और जैद दरबार के दो बेटे भी हैं।
