वेब सीरीज

Lock Upp 2: "ये ओरिजनल स्टार वाइफ है...", Farah Khan ने की Sunita Ahuja की जमकर तारीफ

लॉक अप 2 की होस्ट फराह खान ने लेटेस्ट एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की जमकर तारीफ की और कहा कि सालों बाद सुनीता लोगों के सामने आई हैं। लोग अब उनको देख और समझ पा रहे हैं।

Image

Lock Upp 2: "ये ओरिजनल स्टार वाइफ है...", Farah Khan ने की Sunita Ahuja की जमकर तारीफ

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनीता आहूजा ने लिया लॉकअप 2 में हिस्सा
  • फराह खान ने की सुनीता की जमकर तारीफ
  • गोविंदा की पत्नी के रूप में पहचानी जाती हैं सुनीता

नेटफ्लिक्स पर आने वाला रिएलिटी शो लॉक अप 2 लगातार लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि शो में हुआ ताजा खुलासा किसी प्रतियोगी ने नहीं बल्कि खुद शो की होस्ट फराह खान ने किया है। फराह खान ने ताजा एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की जमकर तारीप की है और कहा है कि दुनिया अब तक सुनीता को केवल गोविंदा की पत्नी के रूप में पहचानती थी लेकिन अब उन्होंने खुद की पहचान बना ली है। फराह ने बताया कि वो सुनीता को तब से जानती हैं, जब वो मात्र 16 साल की थीं। Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock UPP 2: Bhabiji Ghar Par Hain निर्माता Sanjay Kohli ने मांगी थी भीख, Shilpa Shinde का खुलासा

Farah Khan ने की Sunita Ahuja की तारीफ

लॉकअप 2 की होस्ट फराह खान ताजा एपिसोड में सुनीता की तारीफ करती हुई दिखाई दीं। फराह खान ने कहा, "गाइज... मैं सुनीता को तब से जानती हूं जब ये केवल 16 साल की थीं। मेरा और गोविंदा का घर आसपास था तब ये नई-नई चुपचाप शादी करके आई थी। तो मैं तब से जानती हूं और पूरी जिंदगी ये केवल एक बॉलीवुड स्टार की वाइफ के रूप में पहचानी जाती रही हैं लेकिन अब ये कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं।" Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 18 जुलाई को पूरे देश में गूंजेगा भगवान राम का नाम

फराह खान यहीं पर नहीं रुकीं और उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "सुनीता आप जिंदगी में अब कभी भी मत कहिएगा कि आप एक स्टार की पत्नी हैं, अब आप खुद ही एक स्टार हैं। अब ये निकली है घर से वो करने के लिए जो ये करना चाहती थीं और मैं वो कर रही हूं जो ये सालों से बच्चों के लिए करती रही हैं। गोविंदा होगा सबका हीरो लेकिन सुनीता आप मेरी हीरो नम्बर 1 हैं।"

बताते चलें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। क्योंकि 80 के दशक में हीरो अपनी शादी के बारे में पब्लिकली खुलासा नहीं करते थे तो शादी के कई सालों तक सुनीता को अपनी शादी छुपाकर रहना पड़ा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article