वेब सीरीज

Haq OTT Release: यामी गौतम-इमरान हाशमी की लीगल ड्रामा अब OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हक'

Yami Gautam And Emraan Hashmi Haq Release On OTT: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की 'हक' ने सिनेमाघरों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है। साल 2026 में 'हक' ओटीटी पर रिलीज होगी।

Image

फोटो क्रेडिट- यामी गौतम इंस्टाग्राम

Yami Gautam And Emraan Hashmi Haq Release On OTT: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की 'हक' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में तैयार हुई 'हक' ने विवादों से गुजरकर बड़े पर्दे पर कदम रखा था। 7 नवंबर को रिलीज होने वाली 'हक' की कहानी भारतीय समाज में मुस्लिम महिलाओं के अधिकार से जुड़ी है। यह फिल्म 'शाह बानो केस' से प्रेरित है। खास बात तो यह है कि 'हक' अब ओटीटी पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि साल 2026 की शुरुआत में ही जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'हक' (Haq) ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी।

खबरों की मानें तो यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर "हक' (Haq) 2 जनवरी, 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी। ये फिल्म आने वाले वक्त में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि 'हक' की रिलीज की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। 'हक' के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की 'हक' को 40 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट क्रॉस कर पाने में भी नाकाम रही थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'हक' को ओटीटी पर दर्शकों से कैसा प्यार मिलता है।

बता दें कि "हक' (Haq) मूवी में यामी गौतम और इमरान हाशमी के अलावा शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन, असीम हट्टंगडी और परिधि शर्मा ने भी अहम भूमिका अदा की थी। फिल्म में जहां यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार अदा किया है तो वहीं इमरान हाशमी वकील अब्बास खान के रूप में नजर आए हैं। फिल्म में तीन तलाक के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं के अधिकार से जुड़ी कई चीजें भी दिखाई गई हैं। हालांकि इसकी रिलीज से पहले शाह बानो की बेटी सिद्दीका बेम खान ने कानून का सहारा लेते हुए 'हक' की रिलीज पर रोक की मांग की थी। उनका दावा था कि फिल्म को बनाने के लिए उनकी रजामंदी नहीं ली गई है। लेकिन उनकी याचिका को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा ठुकरा दिया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article