वेब सीरीज

Game Changer Hindi OTT Release Date: इस ओटीटी पर दस्तक देगी राम चरण की 'गेम चेंजर', फैन्स को बेताबी से है इंतजार

Game Changer Hindi OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) की हिंदी वर्जन के ऑनलाइन स्ट्रीम होने का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गेम चेंजर' का हिंदी वर्जन इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगा।

Image

Ram Charan's Game Changer

Game Changer Hindi OTT Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) साल 2025 की शुरुआत यानी 10 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ट्रेलर देखने के बाद लोगों को लगा था कि 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस कोहराम मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। निर्माताओं ने सिनेमाघरों में 'गेम चेंजर' को पेश करने के कई दिनों बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर राम चरण स्टारर का तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल वर्जन ऑनलाइन स्ट्रीम कराया था। अब हिंदी फैन्स के लिए भी एक खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने 'गेम चेंजर' का हिंदी वर्जन भी ऑनलाइन रिलीज करने का मन बना लिया है।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा 'गेम चेंजर' का हिंदी वर्जन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने राम चरण की 'गेम चेंजर' के हिंदी ओटीटी राइट्स जी5 को बेचे हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस मूवी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के लिए निर्माताओं ने अब 7 मार्च का दिन चुना है। हिंदी दर्शक 7 मार्च से फिल्म 'गेम चेंजर' को देखने के लुत्फ उठा पाएंगे। 'आरआरआर' की सफलता के बाद से हिंदी ऑडियंस के बीच भी राम चरण की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। अब यह देखना है कि फिल्म ऑनलाइन व्यूज के मामले के किन-किन फिल्में के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहती है।

राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लीड रोल में देखा गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई थी लेकिन राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया। वैसे आप इस मूवी के हिंदी वर्जन के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article