ओटीटी वर्ल्ड की फेमस एक्ट्रेस चाहत विग इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 36 डेज की वजह से चर्चा में हैं। इस सीरीज को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बता दें कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। इन दोनों ने मिलकर धमाल मचा दिया है। चाहत विग की वेब सीरीज 36 डेज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस बीच चाहत विग ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं चाहत ने क्या-क्या कहा है।
नेहा शर्मा संग काम करने पर बोली चाहत विग
पॉपुलर एक्ट्रेस चाहत विग ने हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अपनी नई सीरीज के बारे में बताया है। चाहत ने कहा, इस सीरीज को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे मैं काफी खुश हूं। इसमें जो मैंने सिया का रोल प्ले किया है वो मेरे लिए काफी खास रहा। मैंने अबतक सीरीज और फिल्मों में एक सिंपल लड़की का रोल निभाया है लेकिन इस सीरीज में मैंने कुछ अलग किया है। नेहा शर्मा संग काम करने पर चाहत ने कहा, 'उनके साथ काम करके मुझे काफी अच्छा फील हुआ। साथ ही पूरे स्टार कास्ट के साथ मैंने सेट पर खूब मस्ती की है।'
आउटसाइडर और नेपोटिज्म पर बोलीं चाहत विग
जब हमने चाहत विग से पूछा कि बतौर आउटसाइडर आपको इस इंडस्ट्री में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तो इसपर चाहत ने कहा, 'मैं अपनी मेहनत पर ज्यादा भरोसा करती हूं। अगर आप खुद पर काम करोगे तो आपको मौका जरूर मिलेगा। अभी तक मैंने इन चीजों का सामना नहीं किया है।' इसके अलावा चाहत विग ने बताया कि वो ड्रीम एक्टर को नहीं बल्कि ड्रीम स्टोरी को ज्यादा तवज्जो देती हैं। अगर उन्हें कहानी पसंद आई तो वो काम करने के लिए रेडी हो जाती है। बताते चलें कि चाहत विग ने आदित्य रॉय कपूर की मूवी गुमराह से अपना डेब्यू किया था। इस मूवी में उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की थी।
