वेब सीरीज

जेल से बाहर आते ही Elvish Yadav के पहले मोस्ट ने मचाया तहलका, बोले-समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2024, 11:08 AM IST

यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप का जहर बेचने के आरोप में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। यूट्यूबर को 5 दिन बाद कोर्ट ने जमानत दे दी। जेल से रिहा होते ही एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। यूट्यूबर को पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

Image

Elvish Yadav (credit Pic: Instagram)

यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सांप का जहर बेचने के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट से एल्विश को 50-50 हजार के बॉन्ड पर जमानत मिली है। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को रेव पार्टी में सांप का जहर बेचने के आरोप में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एल्विश का नाम NDPS एक्ट से हटा दिया था। एल्विश को 5 दिन के बाद कोर्ट से जमानत मिली है। एल्विश ने जेल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। यूट्यूबर के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

एल्विश ने जेल से बाहर आकर पहली तस्वीर शेयर की। फोटो में यूट्यूबर लग्जरी गाड़ियों के बीच खड़े हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। एल्विश की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। एल्विश ने अपनी पहली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, समय दिखाई नहीं देता पर बोहत कुछ दिखा जाता है। एल्विश के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एल्विश ने जेल से बाहर आते ही शेयर किया पोस्ट

एल्विश जब जेल में थे तो उनके माता-पिता ने उनका सपोर्ट किया था। एल्विश के पिता राम अवतार सिंह ने इंटरव्यू में बताया था कि एल्विश के पास कोई लग्जरी गाड़ी नहीं है। मर्सरडीज और पोर्श जैसी गाड़ियां वो अपने व्लॉग पर दिखाने के लिए रेंट पर लेते हैं। वो पुरानी गाड़ियों को नए करके अपने वीडियो में दिखाते हैं। आपको बता दें कि नवंबर की शुरुआत में नोएडा सेक्टर 49 में छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में 5 कोबरा सांप बरामद किए गए। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में एल्विश का नाम लिया था। एल्विश ने कहा था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

एल्विश यादव कंट्रोवर्सी

एल्विश का कुछ दिनों पहले ही यूट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट हो गई थी। सागर ने एल्विश के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज करवाई थी। सागर उर्फ Maxtern ने अपने यूट्यूब पर एल्विश का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो सागर पर लात-घुसे चलाते हुए नजर आए थे। दोनों के बीच इस मामले में सुलह हो गई। कोर्ट ने एल्विश को मारपीट के मामले में भी जमानत दे दी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article