वेब सीरीज

एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी Deepika Padukone, ड्रग माफिया की उधेड़ेंगी बखिया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 19, 2023, 03:36 PM IST

Deepika Padukone Ott Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं।

Image

Deepika Padukone (credit pic: instagram)

Deepika Padukone Ott Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ड्रग माफिया सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज की स्क्रिप्ट पढ़कर एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने इस सीरीज को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। एक्ट्रेस इस सीरीज को शूट करने के लिए अपना टाइम शेड्यूल कर रही हैं। एक्ट्रेस की एक्शन थ्रिलर फिल्म लीडिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रग माफिया किस तरह से महिलाओं को पीड़ित करता है। इस पर वेब सीरीज की कहानी आधारित है।

दीपिका इस सीरीज में दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। एक्ट्रेस बॉलीवुड की एक्शन क्वीन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में है। पहली बार दीपिका और ऋतिक साथ में काम करने वाले हैं।

ओटीटी डेब्यू करेंगी दीपिका पादुकोण

फिल्म के टीजर में ऋतिक और दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फाइटर अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फाइटर के अलावा एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन में नजर आएंगी। सिंघम अगेन में एक्ट्रेस महिला पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। लेडी कॉप के रोल में दीपिका को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही सिंघम अगेन से एक्ट्रेस का लुक शेयर किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article