टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui और आयशा खान को साथ में डांस करते देख लोगों ने लिए मजे, बोले- बेचारी नाजीला फंस गई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 19, 2023, 12:35 PM IST

Bigg Boss 17: शो से मुनव्वर फारुकी और आयशा खान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनोंं साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे लेते हुए नजर आए।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) चर्चा में छाए हुए हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल आयशा खान (Ayesha Khan) ने एंट्री ली है। आयशा ने घर में आते ही मनुव्वर पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया। मुनव्वर ने माना कि आयशा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उनका नाजीला से ब्रेकअप हो गया था। वो आयशा के साथ रहते हुए भी नाजीला सीताशी (Nazila Sitaishi) से मूव ऑन नहीं कर पाए थे। आयशा ने मुनव्वर को माफ कर दिया। लेटेस्ट एपिसोड में वो उनके साथ डांस करते हुए नजर आईं। मुनव्वर और आयशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा पर लुटाया प्यार! फैंस बोले- इस जोड़ी को नजर ना लगे

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आयशा ने ये सब शो में आने के लिए किया। बेचारी नाजीला फंस गई। दूसरे यूजर ने लिखा, मुनव्वर और आयशा घर के अंदर डांस कर रहे हैं। नाजीला का तो बाहर मोय-मोय हो गया है। तीसरे यूजर ने लिखा, बेचारी नाजीला के साथ गलत हुआ।

नाजीला ने लाइव आकर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वो मुनव्वर के साथ कोई रिश्ता नहीं रखेंगी। अगर सिर्फ आयशा की बात होती तो मैं एक बार उसे माफ कर देती। लेकिन उनके साथ दूसरी लड़कियों का नाम भी जुड़ा है। मैं उनसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहती हूं। दोनों एक दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article