Daaku Maharaaj OTT Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की लीड रोल वाली फिल्म 'डाकू महाराज' 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी लोगों का प्यार मिला। अब नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जिसको लेकर सारी जानकारी सामने आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'डाकू महाराज'
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की धांसू एक्शन फिल्म 'डाकू महाराज (Daaku Maharaaj)' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। फिल्म 'डाकू महाराज' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई हैं। एक वायरल हो रहे ट्वीट के मुताबिक फिल्म 'डाकू महाराज' 9 फरवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' की ओटीटी रिलीज डेट आने के बाद अब फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म 'डाकू महाराज' के मेकर्स ने ओटीटी रिलीज डेट का कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
फिल्म के गाने को लेकर ट्रोल हुए थे नंदमुरी बालकृष्ण
एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' कई वजह से चर्चा में रही। फिल्म 'डाकू महाराज' का एक गाना खूब वायरल हुआ था, जिसमें उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण साथ में रोमांटिक डांस करते नजर आए थे। दोनों को ऐज गैप को लेकर ट्रोल किया गया था। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला के साथ-साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ भी अहम रोल में नजर आए थे।
