वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 4 को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, इस डायरेक्टर ने किया भाईजान को रातों-रातों रिप्लेस?

Bigg Boss OTT 4 New Host: ओटीटी दुनिया का विवादित शो बिग बॉस जल्द ही लोगों की स्क्रीन्स पर वापिस करने वाला है। ऐसे में शो को होस्ट कौन करेगा इससे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस सीजन नजर नहीं आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4 New Host: रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हाल ही में सीजन 18 खत्म हुआ। पिछले सीजन के विनर करण वीर मेहरा थे जो चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ इनाम राशि भी घर ले गए। शो खत्म होने के बाद हर कोई इसके ओटीटी सीजन को लेकर इंतजार कर रहा है। बिग बॉस ओटीटी के अब तक तीन सीजन बीत चुके हैं। इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 4' को लेकर उड़ती-उड़ती खबरें सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को इस बार सलमान खान और अनिल कपूर नहीं बल्कि बॉलीवुड दुनिया का एक मशहूर डायरेक्टर होस्ट कर सकता है।

जल्द ही लोगों की डिजिटल स्क्रीन्स पर 'बिग बॉस ओटीटी' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर सकता है। इस बीच रुमर्स सामने आए हैं कि मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 4' (Bigg Boss OTT 4) को होस्ट करने की भागडोर एक बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर को दी है। यह और कोई नहीं बल्कि रोहित शेट्टी है जो शो 'खतरों के खिलाड़ी' को काफी समय से होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सीजन 1 करण जौहर, सीजन 2 सलमान खान और सीजन 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। पिछला सीजन हिट रहा था जिसकी विनर सना मकबुल थीं।

हालांकि बता दें अभी तक मेकर्स और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बिग बॉस के होस्ट के तौर पर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास कैसे लगाएंगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा। जानकारी के लिए बता दें अभी तक शो की घोषणा नहीं हुई है और ना ही रिलीज डेट सामने आई है। फैंस बेसब्री से शो के चौथे सीजन को लेकर उत्साहित है। रोहित शेट्टी का नाम आते ही फैंस मेकर्स को सलमान खान का नाम सजेस्ट कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article