Arhaan Bhell in Bigg Boss ott 3 : फैंस का फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 ( Bigg Boss OTT 3) सीजन जल्द ही आने वाला है। लंबे समय से शो के इंतजार में बैठे फैंस मेकर्स की ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हर रोज शो के कंटेस्टेंट को लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी ( Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे( Pratiksha Honmukhe) शो का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं अब एक और स्टार के शो में आने की खबरें तेज हो रही हैं।
टीवी स्टार अरहान बहल( Arhaan Bhell) को सलमान खान ( Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस के मेकर्स अरहान से बात कर रहे हैं। वह शो में आएंगे या नहीं यह कंफर्म होना अभी बाकी है। बता दें कि अरहान बहन ने टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा से अपनी पहचान बनाई थी, लोग उन्हें आज भी कृष्णा के किरदार में याद रखते हैं। इसके बाद वह डोरी शो में नजर आए थे, अरहान लंबे समय से टीवी से दूर है । हो सकता हैं कि उनके फैंस उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में देखें। बता दें कि इससे पहले खबर थी कि बिग बॉस 17 फेम विक्की कौशल शो का हिस्सा हो सकते हैं।
कब आ रहा है बिग बॉस ओटीटी 3
बता दें कि बिग बॉस टीवी के साथ -साथ ओटीटी पर भी खूब देखा जाता है। इसका पिछला सीजन काफी हिट हुआ था और फैंस को पसंद आया था। ओटीटी 2 के बाद फैंस इसके सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं । शो इस साल जून में आ सकता है, जैसा कि बिग बॉस ओटीटी 2 पिछले साल जून में रिलीज हुआ था इस बार भी सीजन इसी महीने में आ सकता है।
