वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 को पल में ठुकरा गई टीवी की ये हसीना, दमदार ऑफर के बाद भी नहीं बनी सलमान के शो का हिस्सा

This TV Actress Rejects Bigg Boss OTT 3 Offer: सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' जल्द ही ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाला है। शो की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए एक्ट्रेस नायरा बनर्जी को अप्रोच किया गया था।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' को रिजेक्ट कर गई ये हसीना

This TV Actress Rejects Bigg Boss OTT 3 Offer: सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। रिलीज से पहले ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि सलमान खान के 'बिग बॉस ओटीटी 3' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। अभी तक कई टीवी सितारों को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें शहजादा धामी से लेकर अरहान बहल तक शामिल हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए नायरा बनर्जी (Nyrra Banerji) का नाम भी सामने आया है।

'पिशाचिनी' एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nyrra Banerji) को लेकर खबर थी कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कदम रख सकती हैं। लेकिन इस मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए उन्होंने अटकलों को दरकिनार कर दिया।नायरा बनर्जी (Nyrra Banerji) ने बताया कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। इस सिलसिले में इंडिया फोरम से बात करते हुए नायरा बनर्जी ने कहा, "मुझे हर साल बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जाता है। इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 का भी ऑफर मुझे दिया गया, लेकिन मैंने शो करने से मना कर दिया।" नायरा बनर्जी का कहना है कि असल में इस विवादित शो का हिस्सा बनने में उनकी जरा भी रुचि नहीं है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी ये भोजपुरी हसीना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को अपना पहला कंफर्म कंटेस्टेंट मिल चुका है। भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधू 'बिग बॉस ओटीटी 3' की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। हालांकि इस मामले पर उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article