Vada Pav Girl Trolled: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुकीं चंद्रिका दीक्षित अपनी बिगड़ी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। चंद्रिका ने पहले खुद पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया लेकिन कुछ दिनों बाद खुद एक मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो बनाती हुई नजर आईं। चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के इस ड्रामे ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि अब समय बीत गए और लोगों को भी पता छल गया है कि चंद्रिका और उनके पति ये सब फ़ेम के लिए कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल ने वीडियो शेयर किया मिस्ट्री मैन संग लेकिन वो ट्रोलिंग का शिकार हो बैठीं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने रील शेयर कि जिसमें वे मांग में भरे सिंदूर को मिस्ट्री मैन के माथे पर लगा देती हैं। दोनों एक दूजे की बाहों में बाहें डालकर प्यार लुटाते हुए नजर आए। इस इंस्टाग्राम रील पर गाना लगाया 'मुबारक-मुबारक'। हालांकि इस बार रील से जनता बेवकूफ नहीं बनी और चंद्रिका को इस हरकत के लिए खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिख डाला, 'जो अपने पति की नहीं हुई वो ओर किसकी हो सकती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या पति पत्नी मिलकर पागल बना रहे हो, व्यूज के लिए।' ऐसे कई कमेंट चंद्रिका को ट्रोल करते हुए पोस्ट किए गए।
हमदर्दी बटोरने चली चंद्रिका को अब बदले में गुस्सा मिल रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर भी चंद्रिका और उनके पति क्रिप्टिक पोस्ट शेयर एक-दूजे पर ताने मारना नहीं छोड़ते। दोनों के बीच ये ड्रामा या कहे झगड़ा कब खत्म होगा ये आने वाले समय में देखने को मिलेगा। बात करें चंद्रिका दीक्षित की तो वे रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आईं थी जिसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था।
