बॉलीवुड

Maatrubhumi: दुश्मनी भूल Vivek Oberoi ने किया Salman Khan की फिल्म का सपोर्ट, कहा- 'मुझे उम्मीद है कि...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2026, 10:28 AM IST

Vivek Oberoi Speak on Salman Khan Movie Maatrubhumi:सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज से पहले चर्चा में है। अब एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी फिल्म को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Image

पुरानी तल्खी भुलाकर विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म को दी शुभकामनाएं (Image Source: IMDb/ Reddit)

Vivek Oberoi Speak on Salman Khan Movie Maatrubhumi: बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के बीच पुराना विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों कलाकारों के रिश्तों में आई तल्खी ने सालों तक सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में जब विवेक ने सलमान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर अपनी बात रखी, तो उनका बयान चर्चा में आ गया। दरअसल, विवेक हाल ही में एक खास स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे सलमान की फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया। एक्टर ने इस पर जो जवाब दिया, उसमें उन्होंने फिल्म के टॉपिक और इसे बनाने के पीछे की सोच को अहम बताया। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक को लेकर भी अपनी बात रखी।

'मातृभूमि' को विवेक ओबेरॉय ने दिया सपोर्ट

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को अपना समर्थन दिया है। एक्टर ने फिल्म के बारे में उस समय बात की, जब वह कैंसर मरीजों के लिए आयोजित 'रामायण' (Ramayana) की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे।विवेक ने कहा, 'मेरा मानना है कि इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के पराक्रम, बहादुरी और साहस पर बनी किसी भी फिल्म को दर्शकों के तौर पर हमारा समर्थन मिलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को बहुत सारा प्यार मिलेगा।' एक्टर आगे ने कहा, 'अपूर्व लाखिया मेरे दोस्त हैं और उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया है। मैंने उनके साथ काम किया है, इसलिए मैं उन्हें भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।' मैंने हमेशा कहा है कि जो भी फिल्म वर्दी पहनने वाले हमारे भाई-बहनों के प्रति हमारे दिलों में सम्मान पैदा करती है, उसे भगवान की कृपा से सफल होना चाहिए।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

'मातृभूमि' में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article