वेब सीरीज

BB OTT 3: "लड़कियों से पिट चुके हैं Adnaan Shaikh", बिग बॉस के घर में अरमान मलिक ने किया खुलासा

Bigg Boss OTT 3: अदनान शेख बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बने हैं और उनके घर में आते ही हलचल पैदा हो गई है। अब आज रात के एपिसोड में अरमान मलिक और अदनान शेख में जुबानी जंग देखने को मिलेगी। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अभी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनिल कपूर का शो दर्शकों को शो से बांधे रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। मेकर्स भी दर्शकों के लिए शो में नए-नए बदलाव लेकर आ रहे हैं। अभी बीते वीकेंड के वार पर शो में नया वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट आया है और उसके आते ही बोरिंग हो रहे शो ने फिर जोर पकड़ लिया है। जी हाँ! अदनान शेख बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बने हैं और उनके घर में आते ही हलचल पैदा हो गई है। अब आज रात के एपिसोड में अरमान मलिक और अदनान शेख में जुबानी जंग देखने को मिलेगी। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

बिग बॉस के घर में आते ही अदनान शेख अपने दुश्मन बना लिए हैं। वह शुरू से ही अरमान मलिक को पसंद नहीं करते हैं और उनके खिलाफ टिप्पणी भी करते रहते हैं।आज रात के एपिसोड में अरमान, कृतिका मलिक के साथ अदनान के वायरल वीडियो के बारे में बात करते नजर आए। अरमान मलिक ने कहा, "कहीं बार इनके इंटरव्यू देखे ना उसमें फैसु कहते हैं कि हम सबमें से ज्यादा गुस्से वाला यही है। बस गुस्से वाले ही हैं। बाकी बेचारा इतना पीटा है ना रोडो पे। पब्लिक ने मारा है इसको बहुत" मैं तो तुझे पता है सोशल मीडिया पर रहता ही हूं।' लड़की के मैटर में पिटा है ये।

अब बिग बॉस के घर में बहारवाला तिकड़ी को एक प्रतियोगी का नाम बताने का मौका मिला जिसे वे घर से बेघर करना चाहते हैं। तीनों एक आम निर्णय पर नहीं पहुंच सके। जब रणवीर और विशाल इस विषय पर चर्चा करते देखे गए, तो अदनान अपने घर का काम करने चले गए। शेख के भाग न लेने से निराश होकर बिग बॉस ने नामांकन वापस ले लिया और गेम खेलते हुए अदनान शेख को नामांकित कर दिया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article