वेब सीरीज

Arjun Kapoor जल्द बनाएंगे Malaika Arora को अपना जीवनसाथी, कॉफी विद करण 8 में किया खुलासा!

Arjun Kapoor On Marriage: कॉफी विद करण 8 में गेस्ट बन पहुंचे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने और मलाइका (Malaika Arora) की शादी को लेकर कमेंट दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को लेकर भी बात की। पूरी खबर जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Image

arjun kapoor will soon get married to malaika arora, revealed in koffee with karan 8

Arjun Kapoor On Marriage: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो कॉफी विद करण सीजन 8 में इस बार अर्जुन कपूर नजर आए। ऐसे में एक्टर ने चैट शो पर एक से बढ़ कर एक अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे किये हैं। ये सभी को मालूम है की एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। ऐसे में जब करण द्वारा पूछा गया की उनका शादी को और ट्रोलर्स को लेकर क्या कहना है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अर्जुन ने इस सवाल का क्या जवाब दिया।

कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) में पूछे गए सवाल पर अर्जुन कपूर ने पहले बताया की ट्रोलर्स उनके और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्ते पर प्रभाव डालते हैं। लेकिन वो दोनों इस चीज से डील करते हुए जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। उनका ये भी कहना है की लोग आपका ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं ताकि उन्हें सोशल मीडिया पर लाइक्स मिल सके। हम देखते हैं कभी भी कुछ भी ऐसा कोई मीम आ जाता है।

बातों-बातों में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कहते हैं की वो सही समय आने पर ही मलाइका से शादी की बात करेंगे। मैं बेहद खुश हूं की रिलेशनशिप में जा रहा हूं, जिस जगह पर आज हम दोनों खड़े हैं उसके लिए खूब स्ट्रगल किया है। मैं जरूर बात करूंगा शादी के बारे में लेकिन अकेले में। जानकारी के लिए बता दें की मलाइका अर्जुन कपूर से 9 साल बड़ी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article