वेब सीरीज

काले जादू के चक्कर में IGL विवाद में फंसीं Apoorva Mukhija, पहला वीडियो शेयर कर किया चौंकाने वाला खुलासा

Apoorva Mukhija Reveals Shocking Details About Black Magic: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी अपूर्वा मखीजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिन उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। अपूर्वा मखीजा ने अपने वीडियो में काले जादू का भी जिक्र किया।

Image

अपूर्वा मखीजा हुईं काले जादू का शिकार!

Apoorva Mukhija Reveals Shocking Details About Black Magic: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी अपूर्वा मखीजा ने अपने वीडियोज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपूर्वा मखीजा बीते कुछ वक्त पहले 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के कारण चर्चा में आ गई थीं। इस विवाद के कारण उन्हें पुलिस और कोर्ट के भी चक्कर काटने पड़े। विवादों के बीच अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट कर दी थी। लेकिन बीते दिन अपूर्वा मखीजा ने विवाद के बाद अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने विवाद से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किये। अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने अपने वीडियो में काले जादू का भी जिक्र किया और बताया कि वह विवादों के बाद एक टैरो कार्ड रीडर के पास गई थीं।

अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) का कहना है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं और उन्हें इन सब में मदद की जरूरत थी। अपूर्वा ने इस सिलसिले में कहा, "मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी तो मैंने मदद लेने का फैसला किया। किसी थेरेपिस्ट से नहीं, अपने मैनेजर से नहीं बल्कि एक टैरो कार्ड रीडर से।" अपूर्वा मखीजा ने बताया कि वह इन सब में भरोसा नहीं करती थीं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने टैरो कार्ड रीडर के पास जाना बेहतर समझा। अपूर्वा ने इस सिलसिले में कहा, "उनका ऐसा था कि एक कार्ड चुनो तो मैंने कुछ कार्ड चुन लिये। उन्होंने मुझे बताया कि आपके ऊपर काला जादू हुआ है। और मैंने कहा कि फुल पावर मेरे ऊपर काला जादू हुआ है, क्योंकि ये सब मेरे साथ हो रहा है।"

अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मेरी टैरो रीडर मुझे बतातीं कि ये कौन है। कैसा इंसान है, कैसा दिखता है, क्या करता है, ये सब और ये सब उसी इंसान से मेल खा रहा था, जिसपर मुझे लग रहा था कि हां ये मुझपर काला जादू कर सकता है। मुझे यकीन हो गया कि मेरे ऊपर काला जादू हुआ है। टैरो कार्ड रीडर ने मुझसे कहा कि हो सकता है कि आपको उनकी बद्दुआ लगी हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article