वेब सीरीज

Sky Force OTT Release: बड़े पर्दे के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी 'स्काई फोर्स'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 04:45 PM IST

Sky Force OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म स्काई फोर्स को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

Image

Sky Force OTT Release

Sky Force OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अक्षय कुमार की ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर गदर काटने की तैयारी कर रही है। सारा अली खान की फिल्म स्काई फोर्स की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म स्काई फोर्स कब तक और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी स्काइ फोर्स

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की लीड रोल वाली फिल्म स्काई फोर्स ने बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म स्काई फोर्स को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। बड़े पर्दे के बाद अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म स्काई फोर्स को थिएटर्स में आने 45-60 दिन बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट में ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर भी अपडेट दिया गया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी। लेकिन आपको बताते चले कि अभी तक फिल्म स्काई फोर्स की ओटीटी रिलीज को लेकर अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

कब रिलीज हुई स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बड़े पर्दे पर 24 जनवरी 2025 से धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सारा अली खान, निम्रत कौर, वीर पहाड़िया और शरद केलकर जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आए। अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article