Akhanda 2 OTT Release Date: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) इन दिनों खबरों में बनी हुई है। नंदमुरी बालकृष्ण की ये फिल्म लंंबे इंतजार के बाद आज यानी 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म को 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होना था लेकिन ये नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 पोस्टपोन हो गई थी। बड़े पर्दे पर रिलीज के साथ-साथ फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ें: इस वजह से पोस्टपोन हुई 'अखंडा 2'
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'अखंडा 2'
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म आज काफी दिनों के बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। रिलीज के साथ ही नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अखंडा 2: थांडवम’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्द ही लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आमतौर पर साउथ की बड़ी फिल्में थिएटर्स के कुछ हफ्तों बाद ओटीटी पर आती हैं, और फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की अधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
पहले पार्ट ने मचाया था धमाल
पहले पार्ट ‘अखंडा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया था और अब इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। फिल्म में बालकृष्ण डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका नया अवतार दर्शकों को रोमांचित करने वाला है। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
