वेब सीरीज

Lock Upp 2: Akanksha Chamola की टीम ने श्रेया कालरा की बजाई बैंड, बायसेक्सुअल होने के सच पर दिया करारा जवाब

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 आकांक्षा चमोला के लिए आसान नहीं साबित हो रहा। आकांक्षा ने कबूल किया कि वह बायसेक्सुअल होने की बात कबूल की, जिसके बाद उनकी टीम का बयान भी सामने आ गया।

Image

akanksha chamola-shreya kalra (lock upp 2) - photo credit- instagram

Akanksha Chamola Team Statement: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के राज एक के बाद एक खुल रहे हैं। आकांक्षा का पहला राज सामने आया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं। इसके बाद श्रेया कालरा ने खुलासा किया कि आकांक्षा चमोला बायसेक्सुअल हैं और एक्ट्रेस ने अपने इस सच को कबूल भी किया। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने श्रेया को खूब खरी खोटी सुनाई। अब श्रेया कालरा की बैंड आकांक्षा चमोला की टीम ने बजाई है। आकांक्षा चमोला की टीम की तरफ से एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया गया है, जिस पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Barun Sobti? खुलासा करते हुए बोले, 'हिलता रहता हूं, एंग्जायटी होती है'

आकांक्षा चमोला की टीम ने दिया जवाब

आकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो एक्ट्रेस का ही है। इस वीडियो में आकांक्षा इस बात को कबूल कर रही हैं कि वो बायसेक्सुअल हैं। इस वीडियो के कैप्शन में आकांक्षा की टीम ने श्रेया कालरा को निशाने पर लिया है। इस कैप्शन में लिखा, 'क्या आपको लगा कि उसका सच सामने आने से वह घर चली जाएगी? असल में, इससे वह और भी मजबूत हो गई। तुम पर गर्व है। तुम्हारा सच ही हमेशा तुम्हारी ताकत बनेगा। आकांक्षा ने वही किया जो सच में मजबूत लोग करते हैं। उसने पूरे आत्मविश्वास और बिना किसी डर के अपने सच को अपनाया। क्योंकि असल बात क्या थी? सच कभी कोई समस्या नहीं था। समस्या तो उसे हथियार की तरह इस्तेमाल करने के पीछे की मंशा थी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: पोद्दार परिवार के खिलाफ जहर उगलेगा अरमान, अभिरा को दिखाएगा आंख

सपोटर्स को कहा- धन्यवाद

इसके आगे कैप्शन में लिखा, 'आप डर के आधार पर कोई प्लान तो बना सकते हैं, लेकिन आप कभी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं हरा सकते जो अपनी असलियत पर शर्मिंदा होने से इनकार कर दे। और जब सबसे जरूरी समय आया, तो पूरा घर उसके साथ खड़ा रहा।' कैप्शन में आगे उन तमाम लोगों को धन्यवाद कहा गया है जिन्होंने आकांक्षा का सपोर्ट किया है। इसमें स्टार्स से लेकर फैंस तक का नाम शामिल है। आखिर में कैप्शन में लिखा, 'आपने जो प्यार और समर्थन दिखाया है, वह वाकई बहुत खास है। आपके हौसला बढ़ाने वाले हर शब्द को देखा और महसूस किया गया है, और हम उसके लिए बहुत आभारी हैं। हमदर्दी, दया और प्यार को चुनने के लिए आपका शुक्रिया। हम आप सभी के सच में बहुत आभारी हैं।' आकांक्षा के इस पोस्ट पर रिद्धि डोगरा और दिव्या अग्रवाल ने कमेंट कर प्यार जताया है।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article