टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: पोद्दार परिवार के खिलाफ जहर उगलेगा अरमान, अभिरा को दिखाएगा आंख

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे धमाके होने वाले हैं। अरमान की सेवा में अभिरा लगी है लेकिन अब अभिरा अरमान को छोड़कर जाने की बात करेगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- you tube)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान पोद्दार हाउस आ गए हैं और अभिरा रात दिन सिर्फ अरमान की सेवा कर रही है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे वैसे अरमान की हालत में सुधार आ रहा है, लेकिन अब अरमान को अभिरा के लिए बुरा लगने लगेंगा और वह बड़ा फैसला लेगा। अरमान अपनी ड्यूटी से अभिरा को फ्री करने की कोशिश करेगा, जिसके बाद अभिरा का गुस्सा निकलेगा। इतना ही नहीं, पोद्दार परिवार के खिलाफ अरमान का गुस्सा भी बाहर आएगा और वह सभी लोगों को माफ करने से इनकार कर देगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैंसर पीडित Dipika Kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया Video

    अपने लिए नर्स बुलाएगा अरमान

    सर्जरी के बाद अरमान के पास सिर्फ सोचने की शक्ति बचती है लेकिन अभिरा धीरे धीरे उसे ठीक करने लग जाती हैं। अभिरा लगातार अरमान को चलने और बोलने की थेरेपी करवाती है। इतना ही नहीं, वह उससे धीरे धीरे लिखवाती भी है। इसी बीच, अभिरा के पास जब भी क्लाइंट के कॉल आते हैं तो वह काम लेने से इनकार कर देती है और इसी वजह से अरमान को महसूस होता है कि अभिरा उसके चक्कर में खुद को भूल रही है। ऐसे में अरमान अपने लिए एक नर्स बुला लेता है। अरमान का ये फैसला अभिरा को गुस्सा दिलाता है और वह नर्स को भगा देती है। विद्या उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अभिरा नहीं समझती। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड बन आईं Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी से लिया पंगा, आकांक्षा चमोला बोलीं- 'झगड़ा होगा')

      पोद्दार परिवार को माफ नहीं करेगा अरमान

      शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान अभिरा को बताता है कि वह सिर्फ अपने पति की सेवा करने के लिए नहीं बनी, लेकिन अभिरा कुछ नहीं सुनती। इसके बाद अभिरा हॉल में आराम करती है, तो वहां पर दादी सा, बुआ सा और मनीषा चाची उसकी सेवा करने लगते हैं। इसके बाद वह तीनों मिलकर अभिरा से माफी मांगते हैं तो वह सबके माफ कर देती है, लेकिन अरमान किसी को माफ नहीं करता। विद्या अरमान को समझाती है और आगे बढ़ने के लिए कहती है, लेकिन अरमान किसी को माफ नहीं करता।

      भड़केगी अभिरा

      इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा के साथ हॉल में लिखने की प्रैक्टिस करता है और तभी वहां पर मायरा-मुक्ति, अभिरा को बाहर लेकर जाने की बात करते हैं। वह स्कूल का बहाना बनाते हैं और ये सब कुछ अरमान का प्लान होता है। वह अभिरा को थोड़ा ब्रेक देने की सोचते हैं और अभिरा ये समझ जाती है। इसके बाद वह भड़ककर अरमान को छोड़कर जाने की बात करती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article