वेब सीरीज

अजय देवगन की मैदान इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, घर बैठे ही देख लें ये जबरदस्त फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2024, 05:51 PM IST

Maidaan Prime Video: अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है। पहले फिल्म 'मैदान' को प्राइम वीडियो पर रेंट पर रिलीज किया गया था। अब फिल्म को रेंट फ्री कर दिया गया है।

Image

Instagram

Maidaan Prime Video: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई, जिससे मेकर्स को तगड़ा झटका लगा। जानकारी के मुताबिक अजय देवगन की इस मूवी ने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। इस बीच खबर अजय देवगन की फिल्म मैदान को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि ये मूवी अब ओटीटी पर आ गई है। खास बात तो ये है कि इस देखने के लिए अब कोई रेंट भी नहीं देना होगा।

कहां मौजूद है फिल्म मैदान

गोल्‍डन बॉय कहे जाने वाले सैयद अब्‍दुल रहीम की बायोपिक पर बनी फिल्म मैदान अप्रैल के महीने में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अजय देवगन ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने अब फिल्म मैदान को ओटीटी पर रिलीज कर दिया है। अजय देवगन की इस मूवी ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दिया है। प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर एक मैदान का एक पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि पहले प्राइम पर इस मूवी को देखने के लिए आपको रेंट देना पड़ता लेकिन अब इसे आप फ्री में देख सकते हैं।

इस मूवी में अजय देवगन ने मचाया था धमाल

बताते चलें कि इसी साल अजय देवगन की फिल्म शैतान रिलीज हई थी, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। वर्ल्डवाइड अजय देवगन की इस मूवी ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। अजय देवगन की इस मूवी में आर माधवन, ज्योतिका समेत कई स्टार्स नजर आए थे। इन सभी सितारों की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article