वेब सीरीज

Aashram 4: बॉबी देओल की सीरीज को लेकर आया नया अपेडट, त्रिधा चौधरी ने कहा- 'जल्द शूटिंग शुरू...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 14, 2025, 10:40 AM IST

Aashram 4 New Update: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की अपकमिंग वेब सीरीज आश्रम 4 (Aashram Season 4) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज को लेकर अभी हाल ही में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते है कि...

Image

Image Source: IMDb

Aashram 4 New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो उनके फैंस को बेताब कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज से ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल की सबसे फेमस सीरीज आश्रम के चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपड़ेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज आश्रम 4 (Aashram Season 4) को लेकर क्या अपडेट आया है, जिसने हलचल मचा दी है।

'आश्रम 4' को लेकर आया अपेडट

बॉबी देओल की अपकमिंग वेब सीरीज आश्रम 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में सीरीज को लेकर सामने आया एक नया अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने ‘आश्रम 4’ का अपडेट दिया। उन्होंने कहा, 'हां, हम बहुत जल्द शूटिंग शुरू करने वाले हैं 2026 में।' इसके आगे उन्होंने वेब सीरीज आश्रम में अपनी एंट्री पर कहा कि 'ये काफी दिलचस्प है कि मुझे सीरीज ‘आश्रम’ कैसे मिली। मैं एक सुपरमार्केट में थी, वहां डायलॉग राइटर माधवी भट्ट से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, ‘त्रिधा, यहां तुमसे मिलकर बहुत खुशी हुई। मुझे लगता है तुम्हें ये शो जरूर करना चाहिए’। माधवी ने प्रकाश झा सर को मना लिया कि मुझे कास्ट करें। सर ने पहले कहा, ‘नहीं, वो थोड़ी बच्ची लगेगी। हमें एक औरत दिखानी है’। इसलिए सर के कहने पर मैंने वजन बढ़ाया। उन्होंने सलाह दी, ‘किरदार के लिए इतनी परफेक्ट नहीं दिखनी चाहिए, थोड़ी वेदर्ड लगनी चाहिए’। हमारे ट्रेनर्स थे और डायलॉग्स पर बहुत मेहनत की।' त्रिधा ने आगे बताया, “मुझे यकीन नहीं था कि ये प्रोजेक्ट मुझे पूरे भारत में घर-घर का नाम बना देगा। लेकिन हो गया। अब जहां भी जाती हूं, लोग ‘जपनाम’ कहकर मिलते हैं, कोई ‘नमस्ते’ नहीं बोलता। हर एक्टर के लिए ये शो गेम चेंजर साबित हुआ है।'

पहले तीनों सीजन ने मचाया धमाल

बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के पहले तीनों सीजन ने धमाल मचा दिया था। MX प्लेयर पर आज भी इस सीरीज को खूब देखा जाता है। इस सीरीज में बॉबी देओल के साथ त्रिधा चौधरी, ईशा गुप्ता (Esha Gupta), चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), आदिति पोहनकर (Aditi Pohankar), अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka) जैसे स्टार्स भी नजर आ चुके हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article