Aamir-Salman on Romancing Young Actresses: सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप एक्टर्स में से एक हैं। सलमान और आमिर एक-दूसरे के काफी क्लोज भी हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में खूब पसंद की गई थी। हाल ही में आमिर खान और सलमान खान को एक-साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मुच विद काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much with Kajol & Twinkle) में शिरकत करते हुए देखा गया था। इस शो में दोनों ने कई बातों पर चर्चा की। इस दौरान जब सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) से पूछा गया कि 50-55 की उम्र में भी एक्टर्स यंग एक्ट्रेसेस के साथ ऑनस्क्रीन मूवीज में रोमांस करते हैं। इस सवाल पर सलमान-आमिर ने अपना रिएक्शन दिया है।
टू मच पर हुई चर्चा में आमिर खान ने कहा, 'जब हीरो अपनी से छोटी उम्र की वुमन के साथ रोमांस करता है तो इसे मैजिक कहते हैं लेकिन जब बड़ी उम्र की हीरोइन को हीरो के साथ रोमांस करते हुए देखा जाता है तो उस केमिस्ट्री को बोल्ड कहते हैं। मैं जब भी कोई मूवी करता हूं तो कास्टिंग उसकी रिक्वायरमेंट्स के हिसाब से होती है। कभी-कभी स्क्रिप्ट के हिसाब से ऐसी डिमांड होती है तो दो एक्टर्स के बीच उम्र का फासला रहे। मेरे लिए यह फिल्म की कहानी पर डिपेंड करता है।'
आमिर खान के इस बयान पर ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'ऐसा कभी नहीं होता कि 40 या 50 साल की उम्र तक आप हीरो की मां का किरदार निभा रही हों। इसलिए उम्र के फासले का अंतर पड़ता है।' सलमान खान ने रिएक्शन देते हुए कहा कि यह किसी भी फिल्म की स्टोरी पर निर्भर करता है।
आमिर ने आगे कहा, 'अगर श्रीदेवी काम कर रही होतीं तो वो अभी भी लीड रोल्स कर सकती थीं। अगर कोई रोल आता है तो माधुरी आज भी उसे कर सकती हैं। ऐसे में कोई यंग एक्ट्रेस और न्यू एक्टर हो, जिसको लेकर निर्माता-निर्देशक चाहते हैं कि वो चाहिए तो चाहिए। हम इतना काम कर चुके हैं कि अब लगता है कि हम ओल्ड कपल हो गए हैं। किसी मूवी को फ्रेश बनाने के लिए इसमें उन्हें लिया जाता है, जिन्होंने आपके साथ ज्यादा काम नहीं किया हो।'
सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म अच्छी है और कहानी को भी इस तरह की लिखा गया है, जिसमें बूढ़ी औरत और एक जवान आदमी हो, तो मुझे नहीं लगता कि किसी को इससे कोई आपत्ति होगी।'
