12th Fail Ott Released: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म 12th फेल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म की कहानी आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म का निर्देशन विधू विनोद चोपड़ा ने किया है। रिलीज के 2 महीने बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर फिर से देख सकते हैं। आइन जानते हैं कब और कहां ये फिल्म रिलीज होगी।
मेकर्स ने ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी पर 29 दिसंबर को रिलीज होगी।
OTT पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में मनोज कुमार शर्मा के आईपीएस बनने की जर्नी को दिखाया गया है। उनकी ये कहानी लाखों बच्चों को प्रेरित करेगी। कहानी में दिखाया गया है कि चंबल जैसे छोटे सी जगह से दिल्ली जैसे बड़े शहर आने पर क्या होता है। फिल्म में प्यार और संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। विक्रांत के साथ मेधा शंकर, अंशुमान पुष्कर, अनंत वी जोशी और प्रियांशु जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में मेधा और विक्रांत की जोड़ी काफी अच्छी लगी है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी।
