एंटरटेनमेंट

Ved Box Office Collection Day 17: रितेश देशमुख की मराठी मूवी ने तीसरे वीकेंड में भी की ताबड़तोड़ कमाई, देखें आंकड़े

Ved Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख की फिल्म वेड ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई करके ट्रेड एक्सपर्ट को चौंका दिया है। फिल्म वेड ने 17 दिनों में अपने खाते में 47.66 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म वेड जल्द ही 50 करोड़ी हो जाएगी।

Image

Ved Box Office Collection Day 17:

Ved Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म वेड बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है लेकिन इसने अपने तीसरे वीकेंड में जिस तरह की कमाई की है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी चौंक गए हैं। फिल्म वेड ने अपने तीसरे वीकेंड में लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी मदद से इसने 47.66 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली है। फिल्म वेड ने तीसरे वीकेंड में जो आंकड़े दर्ज कराए हैं, उन्हें देखकर यह कहा जा सकता है कि यह मूवी जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वेड की तारीफ करते हुए लिखा है, 'मराठी मूवी वेड ने अपने तीसरे वीकेंड में शानदार आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह इस हफ्ते में 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। फिल्म पठान के आने से पहले वेड सिनेमाघरों में 50 करोड़ हो चुकी होगी। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 1.35 करोड़ रुपये, शनिवार के दिन 2.72 करोड़ रुपये और रविवार के दिन 2.74 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म वेड की कुल कमाई 47.66 करोड़ रुपये हो चुकी हैं।'

फिल्म वेड का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने खुद किया है। यह रितेश देशमुख की पहली फिल्म है, जिसको उन्होंने बनाया है। दर्शकों ने फिल्म वेड को जैसा रिस्पांस दिया है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि रितेश देशमुख अपने काम में एकदम सफल साबित हुए हैं। फिल्म वेड में जेनेलिया डिसूजा ने भी काम किया है। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की जोड़ी को दर्शकों ने काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर देखा है, जिस कारण लोग इन दोनों पर प्यार की बरसात कर रहे हैं। वेड रितेश और जेनेलिया की भी सबसे सफल मूवी है। इससे पहले इन दोनों ने जितनी भी फिल्मों में साथ काम किया है, वो ऐसी सफलता हासिल करने में नाकामयाब रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article