एंटरटेनमेंट

Ved Box Office Collection Day 16: 50 करोड़ी होने से 6 कदम दूर खड़ी है रितेश देशमुख की मराठी मूवी, देखें आंकड़े

Ved Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड सिनेमाघरों में लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म वेड को बॉक्स ऑफिस 16 दिन हो चुके हैं और इसने अब तक अपने खाते में 44 करोड़ रुपये जोड़े हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार वेड जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Image

Ved Box Office Collection Day 16: 50 करोड़ी होने से 6 कदम दूर खड़ी है रितेश देशमुख की मराठी मूवी, देखें आंकड़े

Ved Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की हालिया रिलीज मराठी मूवी वेड को सिनेमाघरों में 16 दिन हो चुके हैं। फिल्म वेड जब से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, तब से लगातार ये जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म वेड के आंकड़े देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स यह मानने को मजबूर हो गए हैं कि रितेश देशमुख इतिहास लिखने को तैयार हैं। कोरोना काल के बाद से जहां हिन्दी फिल्में सिनेमाघरों में अच्छे आंकड़े दर्ज नहीं करा पा रही हैं, वहां एक मराठी फिल्म ने आकर तहलका मचा दिया है। फिल्म वेड के 16वें दिन के आंकड़े की बात करें तो इसने अपने खाते में 2.72 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ फिल्म वेड की कुल कमाई 44.92 करोड़ रुपये हो गई है।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म वेड अब मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी मूवी बन गई है। फिल्म सैराट मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ मूवी है, जिसके बाद अब वेड इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर आ गई है। फिल्म वेड बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार और शनिवार को अच्छे आंकड़े दर्ज कराने के बाद फिल्म रविवार को बड़ी उछाल दर्ज कराने के लिए तैयार है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता चल रहा है। फिल्म की कुल कमाई 44.92 करोड़ रुपये हो गई है।'

फिल्म वेड का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने खुद किया है। रितेश देशमुख की मूवी में जेनेलिया डिसूजा ने भी अहम किरदार प्ले किया है। इन दोनों कलाकारों की शानदार अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन वेड जैसी कमाई किसी ने दर्ज नहीं कराई है। इन दोनों की मुलाकात फिल्मों के दौरान हुई और प्यार भी इन्हें सेट पर हुआ लेकिन इनकी जोड़ी को जो सम्मान मिलना चाहिए था वो वेड ने दिलाया है। वेड रितेश देशमुख के लिए काफी स्पेशल मूवी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article