Ved Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म वेड (Ved) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दी थी, जो 11 दिनों के बाद भी लगातार जारी है। 11वें दिन मराठी मूवी वेड ने सिनेमाघरों में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है, जिसे देखकर ट्रेड पंडितों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। फिल्म वेड के आंकड़े देखकर ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही फिल्म वेड के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने सिनेमाघरों में 11वें दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म वेड की कुल कमाई 35.77 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म वेड की कमाई में दूसरे वीक में लगातार उछाल दर्ज की जा रही है। आप फिल्म वेड की दूसरे वीक की कमाई नीचे देख सकते हैं:
शुक्रवार: 2.52 करोड़ रुपये
शनिवार: 4.53 करोड़ रुपये
रविवार: 5.70 करोड़ रुपये
सोमवार: 2.35 करोड़ रुपये
मराठी मूवी वेड ने बॉलीवुड मूवीज को चटाई धूल
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा की मराठी मूवी वेड ने अपनी शानदार कमाई से कई बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटा दी है। फिल्म वेड ने अपने दूसरे सोमवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कई सारी बॉलीवुड मूवीज अपने पहले सोमवार के दिन इतनी कमाई करने में नाकामयाब रही हैं। फिल्म वेड का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है, जिनकी यह एक डायरेक्टर के तौर पर पहली मूवी है। फिल्म वेड ने रितेश देशमुख की एक डायरेक्टर के तौर पर सफल एंट्री कराई है। मराठी सिनेमाप्रेमियों को उम्मीद है कि रितेश देशमुख आने वाले वक्त में और भी अच्छी फिल्में बनाएंगे और उनका मनोरंजन करेंगे।
