Ved beats Lai Bhaari: अभिनेता रितेश देशमुख ((Riteish Deshmukh ) ) ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में चुनिंदा सोलो सुपरहिट मूवीज दी हैं। उन्होंने ज्यादातर टू-हीरो मूवीज दी हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया है। रितेश देशमुख सालों से हिन्दी इंडस्ट्री में काम करते रहे हैं लेकिन वो कभी भी सोलो हिट देने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि जब-जब उन्होंने मराठी सिनेमा का रुख किया, महाराष्ट्र के दर्शकों ने उनको जमकर प्यार दिया। कुछ वक्त पहले रितेश देशमुख लयभारी (Lai Bhaari) नाम की मूवी लेकर आए थे, जिसने सिनेमाघरों में बम्पर कमाई की थी। लयभारी के बाद रितेश देशमुख ने मराठी सिनेमा से ब्रेक ले लिया लेकिन 11 दिनों पहले उनकी नई मराठी मूवी वेड (Ved) रिलीज हुई, जिसने एक बार फिर से सिनेमाघर हिला दिए हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी है कि रितेश देशमुख की वेड ने 11 दिनों 35.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ वेड ने रितेश देशमुख की लयभारी को धूल चटा दी है। लयभारी ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब वेड रितेश देशमुख की सबसे सफल मराठी मूवी बन गई है।
हिन्दी फिल्मों को भी नहीं मिल रहा दर्शकों से प्यार
कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद बहुत कम हिन्दी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला है। ऐसे में मराठी मूवी वेड द्वारा इतनी शानदार कमाई करना दर्शकों को चौंका रहा है। फिल्म वेड की बम्पर सफलता का पूरा श्रेय रितेश देशमुख के डायरेक्शन और एक्टिंग को जाता है। उन्होंने अपने सभी अभिनेताओं से शानदार काम कराया है और हर सीन में जान भर दी है। रितेश देशमुख के साथ-साथ दर्शकों को जेनेलिया डिसूजा का काम भी काफी पसंद आ रहा है। जेनेलिया लम्बे समय के बाद इतने बेहतरीन रोल में दिखी हैं, जिस कारण दर्शक उन्हें काफी प्यार दे रहे हैं।
