एंटरटेनमेंट

Top Hollywood Movies In Indian Box Ofiice: 'अवतार 2' ही नहीं हॉलीवुड की इन फिल्मों ने भी भारत में की बंपर कमाई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 03:34 PM IST

Top Hollywood Movies In Indian Box Ofiice: 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' यानी 'अवतार 2' रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया था। फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर अब तक कई हॉलीवुड फिल्‍मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आइये जानते हैं कि भारत में अब तक सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्‍में कौन सी हैं।

Image

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर हॉलीवुड की इन टॉप 10 फिल्‍मों ने मचाया धमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म में है एवेंजर्स: एंडगेम
  • सबसे ज्‍यादा कमाने वाली फिल्‍मों में मारवल की मूवी सबसे ज्‍यादा
  • अवतार 2 मूवी तोड़ सकती है अब तक के सभी फिल्‍मों के रिकार्ड

Top Hollywood Movies In Indian Box Ofiice: पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड मूवी भारतीय दर्शकों के बीच गहरा पैठ बना रही हैं। खासकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मारवल की फिल्में धमाल मचा रही हैं। भारतीय दर्शकों के बीच बढ़ती इस दिवानगी को भुनाने के लिए हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी अब अपनी मूवीज को इंग्लिश से हिंदी में डब करवाते है। भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग और सबसे ज्‍यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी 'एवेंजर्स एंडगेम' के नाम दर्ज है। हालांकि जल्‍द ही अब 'अवतार- द वे ऑफ वाटर' बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'अवतार 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं कि अभी तक भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हॉलीवुड की फिल्‍में कौन-कौन सी हैं।

1. एवेंजर्स: एंडगेम

वर्ष 2019 में आई फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्‍म है। इस फिल्म ने भारत में 373 करोड़ रूपये कमाये थे। मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म ने दुनिया भर में 2.8 बिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई की थी।

2. एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर

एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर फिल्‍म 2018 में आई थी। मारवल की इस फिल्म ने भारत में 227 करोड़ रूपये की कमाई की थी। यह भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर है।

3. फास्ट & फ्यूरियस 7

हॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स में शामिल ड्वेन जॉनसन की फ्यूरियस 7 फिल्‍म 2015 में आई भी। इस फिल्म ने भी भारत में खूब धमाल मचाया था। इस फिल्‍म में भारत में 108 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

4. थॉर: लव & थंडर

थॉर: लव & थंडर फिल्‍म जुलाई 2022 में आई थी। इस साल इस फिल्म ने भी खूब कमाई की। भारत में इस फिल्म ने 101 करोड़ के आसपास की कमाई की। यह बॉलीवुड के कई फिल्‍मों से ज्‍यादा है।

5. फास्ट & फ्यूरियस 8

फास्ट & फ्यूरियस सीरीज की 8वीं फिल्‍म फेट ऑफ द फ्यूरियस 2017 में आई थी। इस फिल्म ने भारत में 86 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

6. हॉब्स & शॉ

यह फास्ट & फ्यूरियस सीरिज की फिल्‍म है। यह फिल्‍म हॉब्स & शॉ नाम से 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 76 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

7. जुमान्जी: द नेक्स्ट लेवल

जुमान्जी: द नेक्स्ट लेवल फिल्‍म 2019 में आई थी। इस फिल्म ने भारत में 63 करोड़ रूपये कमाए थे।

8. जुमान्जी: वेलकम टू द जंगल

जुमान्जी: वेलकम टू द जंगल फिल्‍म 2017 में आई थी। इस फिल्म ने भारत में 52 करोड़ रूपये कमाए थे।

9. ब्लैक एडम

इस साल अक्टूबर माह में आई फिल्म ब्लैक एडम ने भी खूब धूम मचाया। इस फिल्म ने भारत में 48 करोड़ रूपये की कमाई की। हालांकि 50 करोड़ का आंकड़ा छूने से चूक गई।

10. रैमपेज

रैमपेज फिल्‍म 2018 में आई थी। इसमें रॉक ने डेविस ओकोये का किरदार निभाया था और इस फिल्म ने भारत में करीब 27 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article