टीवी मसाला

Avatar 2: रिलीज से पहले ही इंडिया में सुपरहिट हुई अवतार 2! एडवांस बुकिंग से ही करोड़ो कमाए

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 8, 2022, 09:32 AM IST

Avatar 2: हॉलीवुड की कुछ सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक अवतार 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 दिसंबर को रिलीज किया जाना है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

Avatar 2 Advance Booking

KEY HIGHLIGHTS
  • अवतार 2 की एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले ही शुरू।
  • अवतार 2 को 16 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Avatar 2 Advance Booking: इंडिया में हॉलीवुड फिल्मों की फैम फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग हॉलीवुड एक्शन फिल्में काफी पसंद करते हैं। द अवेंजर्स (The Avengers) स्पाइडर-मैन (Spider Man) जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती हैं। अब एक ऐसी ही फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म अवतार 2 (Avatar 2) को इंडिया में 16 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा हैं। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग (Avatar 2 Advance Booking) शुरू हो गई हैं। जिस तरह से फिल्म की टिकट लगातार बुक हो रही हैं, इससे साफ जाहिर है कि फिल्म अवतार 2 इंडिया में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं।

फिल्म के रिलीज में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। लोग अवतार 2 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

एडवांस बुकिंग की बादशाह निकली अवतार 2

हॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्म अवतार 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रिलीज से करीब 8 दिन पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्म को लेकर लोगों में कितना क्रेज हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले ही शुरू कर दी गई है। अब तक करीब 2 लाख टिकट बिक चुके हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2009 में रिलीज किया गया था, जिसे भारतीय दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म अवतार ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

बता दें अवतार 2 को दुनियाभर की करीब 160 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि फिल्म रिलीज के पहले दिन ही हाउसफुल जाने वाली हैं। दुनियाभर में फिल्म को लेकर क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। फैंस बेसब्री से अवतार 2 के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article